क्रिकेट के बाद लवर बॉय बने MS Dhoni, यकीन नहीं होता तो फटाफट देखें Video

MS Dhoni Video: भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें लवर बॉय बने देखा जा सकता है. क्रिकेटर ने हाथ में दिल वाला गुब्बारा लिया है. फैंस थाला के इस लुक को देखकर एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने कमेंट किया, ''क्या आप बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं... वो भी करण जौहर के साथ.''

MS Dhoni Video: पॉपुलर क्रिकेटर एमएस धोनी किसी न किसी वजह से अक्सर ट्रेंड में रहते हैं. कभी अपने स्टाइलिश लुक तो कभी धांसू क्रिकेट को लेकर वह फैंस का दिल जीतते हैं. अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने शहर में नए लवर बॉय को लॉन्च किया है. जी हां, आपने सही पढ़ा और यह कोई और नहीं बल्कि क्रिकेटर एमएस धोनी हैं. जी हां निर्माता ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसमें थाला दिल वाला गुब्बारा लेकर कुछ डायलॉग बोल रहे हैं.

लवर बॉय बने एमएस धोनी

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अरिजीत सिंह के नए साउंड ट्रैक के साथ कूल कैजुअल्स पहने एमएस धोनी की क्लिप पोस्ट की. करण ने पोस्ट में लिखा, “पेश है एमएस धोनी- हमारे नए प्रेमी लड़के! लेकिन रुकिए, माही का अपनी बाइक के प्रति प्यार नया नहीं है और अब, गल्फ प्राइड और पुनीत की शानदार कहानी की बदौलत, दुनिया को आखिरकार इस ब्लॉकबस्टर प्रेम प्रसंग के लिए फ्रंट-रो सीट मिल गई है!” वहीं क्लिप में थाला कहते हैं, “तुम जो साथ चलती हो, हर सफ़र खूबसूरत बनती हो.”

धोनी के वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

नेटिजन्स धोनी के वीडियो को देखकर सुपर एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, “आए हाए… क्यूट पाई… लवर बॉय बने हमारे थाला.” दूसरे यूजर ने लिखा, “कुछ कुछ होता है… थाला अब नए बॉलीवुड प्रोजेक्ट में वो भी करण जौहर के साथ… किसके साथ रोमांस करेंगे.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये किस लाइन में आ गए आप माही सर, लेकिन जो भी हो क्रिकेट के बाद बी टाउन के प्रोजेक्ट में देखना मजेदार होगा. जल्दी पूरा वीडियो डालो.”

करण जौहर के लेटेस्ट प्रोजेक्ट

निर्माता करण जौहर केसरी: चैप्टर 2 की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी पर केंद्रित होगी. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित, केसरी 2, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >