Emergency Movie: कंगना की इमरजेंसी देखने के बाद यह क्या बोल गईं मृणाल ठाकुर? कहा- आप एक एक्टर; नहीं हो…

Emergency Movie: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का रिव्यु किया है. उन्होंने इस पोस्ट में कंगना की तारीफों के पल बांधते हुए लिखा, ‘कंगना आप एक एक्टर नहीं हो, बल्कि एक असली कलाकार और सभी के लिए प्रेरणा हो.’

Emergency Movie: कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन मानी जाती हैं. वह जब भी कोई किरदार अपनाती हैं, तो उसमें बखूबी उतर जाती हैं. जैसा कि हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देखने को मिला है. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अपनाया है, जिसकी चारों ओर खूब तारीफ हुई. 17 जनवरी 2024 में रिलीज हुई ‘इमरजेंसी’ भले बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पिछड़ गई, लेकिन अभिनय और कहानी के मामले में फिल्म की खूब प्रशंसा हुई है. इसी बीच एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी अपने पिता के साथ ‘इमरजेंसी’ देखने पहुंची. फिल्म देखने के बाद थिएटर से बाहर आते ही उन्होंने इसका रिव्यू अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया. आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ लिखा है.

यहां देखें मृणाल ठाकुर का पोस्ट-

कैसी लगी मृणाल ठाकुर को कंगना की इमरजेंसी?

मृणाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के कई पोस्टर्स को शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा, “मैंने हाल ही में अपने पिता के साथ इमरजेंसी थिएटर में देखी और मैं अभी भी उस अनुभव से उबर नहीं पाई हूं. कंगना रनौत की बड़ी फैन होने के नाते, मैं इस फिल्म के बिग स्क्रीन पर आने का एक लंबे समय से इंतजार कर रही थी. यह एक मास्टरपीस है.”

‘कंगना आप एक एक्टर नहीं हो…’

मृणाल ने आगे कंगना की तारीफों के पल बांधते हुए लिखा, “कंगना आप एक एक्टर नहीं हो, बल्कि एक असली कलाकार और सभी के लिए प्रेरणा हो. जिस तरह से आप चुनौतीपूर्ण किरदारों को लेती हैं, वह सराहनीय है. हर सीन में आपका क्राफ्ट अच्छे से दिखाई देता है.” एक्ट्रेस ने अपने फैंस से इस फिल्म को एक बार देखने की भी गुजारिश की.

यह भी पढ़े: Chiranjeevi: पोते की इच्छा में यह क्या बोल गए मेगा स्टार चिरंजीवी? कहा- डर लगता है कि कहीं दोबारा लड़की…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >