Movies Releasing In Theatres This Week: थिएटर में मनोरंजन की बौछार, एक ही दिन रिलीज होंगी ये 6 फिल्में

Movies Releasing In Theatres This Week: इस हफ्ते 19 जून को सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. अलग-अलग जॉनर की ये फिल्में दर्शकों को मनोरंजन का पूरा पैकेज देंगी.

Movies Releasing In Theatres This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा डोज आने वाला है. हॉलीवुड एनिमेशन से लेकर बॉलीवुड सीक्वल और साउथ की दमदार कहानियों तक, कई फिल्में 19 जून को रिलीज हो रही हैं. हर फिल्म अलग जॉनर और कहानी के साथ दर्शकों को थिएटर तक खींचने की कोशिश करेगी.

‘टॉय स्टोरी 5’

पॉपुलर एनिमेशन फ्रेंचाइज़ी ‘टॉय स्टोरी 5’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है. कहानी में वुडी, बज़ और जेसी को दिखाया गया है, जो बॉनी के कमरे में एक नई चुनौती का सामना करते हैं-स्क्रीन टाइम की बढ़ती लत. फिल्म में एक बार फिर से टिम एलन और टॉम हैंक्स अपनी आइकॉनिक आवाजो के साथ लौट रहे हैं. 19 जून को फिल्म रिलीज हो रही है.

‘कॉकटेल 2’

2012 की हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ के बाद अब इसका सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ रिलीज हो रहा है. इस बार कहानी पूरी तरह नई है और स्टार कास्ट भी बदल गई है. फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को दर्शक 19 जून से देख पाएंगे.

‘मां इंटी बंगाराम’

समांथा रुथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंटी बंगाराम’ एक एक्शन ड्रामा है. फिल्म में समांथा का नया और सादगी भरा लुक पहले ही चर्चा में है. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

‘चिन्ना चिन्ना आसाई’

तमिल-मलयालम फिल्म ‘चिन्ना चिन्ना आसाई’ में मधू और इंद्रन्स अहम किरदार निभा रहे हैं. यह एक डायलॉग-ड्रिवन ड्रामा फिल्म है, जिसमें वरशा वासुदेव अपना डेब्यू कर रही हैं. सिनेमाघरों में फिल्म 19 जून को रिलीज होगी.

दीवाना

तेलुगु रोमांटिक ड्रामा ‘दीवाना’ में हर्षित रेड्डी और स्मेहा मणिमेगलाई मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म अधूरी मोहब्बत और भावनात्मक टकराव की कहानी पेश करती है. ये मूवी भी 19 जून को रिलीज हो रही है.

‘बालन द बॉय’

चिदंबरम और जितु माधवन के ओर से लिखी गई फिल्म ‘बालन द बॉय’ एक बच्चे की पहचान और अपनेपन की भावना को दर्शाती है. फिल्म में बाल कलाकार अधिशेषन केआर मुख्य भूमिका में हैं. ट्रेलर काफी जबरदस्त है. 19 जून को फिल्म दर्शक देख पाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >