Movies Releasing In March 2024: मार्च में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर, अजय देवगन लेकर आ रहे ‘शौतान’, देखें List

Movies Releasing In March 2024: मार्च का महीना शुरू हो गया है. इस महीने कई शानदार फिल्में रिलीज हो रही है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. लिस्ट में हॉरर, थ्रिलर से लेकर कॉमेडी फिल्में शामिल है.

Movies Releasing In March 2024: फिल्म ‘योद्धा‘ एक प्लेन हाईजैक पर बेस्ड फिल्म है. इस फिल्म में सिध्दार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी लीड रोल में है. इस फिल्म को आप 15 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे. इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

फिल्म लापता लेडीज, सुधीर नाम का एक लड़का शादी करके अपनी पत्नी को घर विदा कर के लाता है, कि तभी अचानक ट्रेन के रास्ते में उसकी पत्नी खो जाती है. इस फिल्म को आप 1 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे. फिल्म का मेकर्स जमकर प्रमोशन कर रहे हैं.

फिल्म क्रू में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन लीड रोल में है. यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन एकता कपूर और रिया कपूर ने मीलकर किया है. इस फिल्म को आप 29 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे.

फिल्म ‘कागज-2’ की कहानी सीतापुर से जुड़ी हुई है. इस फिल्म में सतीश कौशिक, अनुपम खेर और नीना गुप्ता लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म को आप 1 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे.

मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आदुजीवितम’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म को आप 28 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे.

फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर सावरकर की बायोपिक है. फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में है. इस फिल्म से उन्होंने अपना डायरेक्टरल डेब्यू भी किया है. इस फिल्म को आप 22 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे.

फिल्म शैतान में अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका लीड रोल में है. यह एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म को आप 8 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे. इसका ट्रेलर काफी डरावना है और इसमें माधवन विलेन के रोल में दिखे है.

मानुषी छिल्लर और वरुण तेज अभिनीत, ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये एक देशभक्ति फिल्म है.

Also Read: Crew First Posters Out: ‘क्रू’ में दिखा तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन का दमदार अंदाज, पहला पोस्टर आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >