Movies on OTT: अगर थियेटर में नहीं देखी जनवरी से मार्च तक रिलीज हुईं फिल्में, तो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर घर बैठे करें एंजॉय

Movies on OTT: साल 2024 में अबतक कई शानदार फिल्में सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज हुई है. अगर किसी वजह से आप इन मूवीज को नहीं देख पाए है, तो आप इन्हें ओटीटी पर देख सकते हैं.

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सिनेमाघरों में मूवी ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

Merry-christmas

साल के शुरूआत में ही कैटरीना कैफ, संजय कपूर और विजय सेतुपति की मूवी मेरी क्रिसमस रिलीज हुई थी. अगर किसी वजह से आप इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए है तो ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

Main-atal-hoon

पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इस आप घर बैठे देख सकते हैं. ये मूवी सिनेमाघरों में 19 जनवरी को रिलीज हुई थी.

Teri baaton mein aisa uljha jiya

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया अमेजन प्राइम पर मौजूद है. फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन है. कृति इसमें एक रोबोट बनी है.

Patna shukla

रवीना टंडन की मूवी पटना शुक्ला सीधे ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. फिल्म में वो एक वकील की भूमिका निभा रही है. मूवी में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक नजर आए हैं.

Bhakshak

भूमि पेडनेकर की फिल्म भक्षक सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. एक्ट्रेस इसमें एक पत्रकार के रोल में नजर आई. मूवी में उनकी एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की.

Ae watan mere watan

सारा अली खान की मूवी ए वतन मेरे वतन और मर्डर मुबारक दोनों ही ओटीटी पर रिलीज हुई. ए वतन मेरे वतन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही, जबकि मर्डर मुबारक नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

Article 370

वहीं, यामी गौतम की आर्टिकल 370, अजय देवगन- आर माधवन की शैतान, लापता लेडीज, तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू के ओटीटी रिलीज का इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >