Monali Thakur: वाराणसी कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस को बीच में छोड़कर क्यों गईं मोनाली ठाकुर, देखें VIDEO

Monali Thakur: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर हाल ही में वाराणसी में अपने कॉन्सर्ट के लिए पहुंची थीं, लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें गुस्से में परफॉरमेंस बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा था.

Monali Thakur: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर अपनी मीठी और सुरीली आवाज के लिए जानी जाती हैं. सिंगर ने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट गाने गाए हैं. इन दिनों वह अपने कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में वह वाराणसी में अपने कॉन्सर्ट के लिए पहुंची थीं. अब इस शो को लेकर सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी भड़की नजर आ रही हैं. साथ ही वह अपना परफॉरमेंस बीच में छोड़कर वहां से चले भी जाती हैं. आइए बताते हैं ऐसा क्यों हुआ.

यहां देखें वायरल वीडियो

क्यों शो छोड़कर गईं मोनाली ठाकुर?

मोनाली ठाकुर का वाराणसी कॉन्सर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में मोनाली ठाकुर कॉन्सर्ट के मैनेजमेंट पर भड़की नजर आई हैं. वह कहती हैं कि यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को तो छोड़िए, यहां स्टेज भी ठीक नहीं है. इन्होंने पैसे खाए हैं और भगवान करे मैं इतना ग्रो करूं कि इसकी पूरी व्यवस्था में खुद करवा सकूं. माफ कीजियेगा लेकिन मुझे ये शो यहीं रोकना पड़ेगा. यह कहकर मोनाली वहां से चले जाती हैं. यह पूरा मामला 22 नवंबर का है.

एंटरटेनमेंट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मैनेजमेंट ने लगाया आरोप

मोनाली ठाकुर का यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. दरअसल, मीडिया हाउसेज, स्पॉन्सर्स और इवेंट के आयोजकों ने मोनाली ठाकुर पर यह आरोप लगाया है कि मोनाली ने पहले उन्हें अपने होटल में चार घंटे तक इंतजार कराया और फिर प्रेस और अन्य किसी से भी बात करने से भी मन कर दिया. अब यह खबरें सशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साथ ही सिंगर को सपोर्ट भी कर रहे हैं कि मैनेजमेंट को ध्यान रखना चाहिए था.

Also Read: Allu Arjun के पिता ने घर पर हुई पत्थरबाजी को लेकर किया रिएक्ट, कहा- संयम बरतने का समय है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >