Mirzapur The Film: "अब भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी", इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी कालीन भैया की मिर्जापुर, टीजर आउट

Mirzapur The Film: पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर अब फिल्म के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रही है. आज फिल्म का मजेदार टीजर भी रिलीज हो गया है.

Mirzapur The Film: मिर्जापुर के फैंस के लिए खुशखबरी. एक बार फिर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया एक बार फिर साथ आ रहे हैं. लेकिन इस बार ओटीटी पर नहीं सिद्ध बड़े पर्दे पर. हाल ही में मिर्जापुर सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हुआ था, जिसने हर सीजन की तरह बवाल काटा. अब मिर्जापुर सीरीज के रूप में नहीं बल्कि पूरी फिल्म के रूप में थिएटर्स में तहलका मचाने के लिए आ रहा है. इसकी अनाउंसमेंट एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर एक टीजर शेयर कर की है. आइए बताते फिल्म की रिलीज डेट.

मिर्जापुर द फिल्म का टीजर

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, “अब भौकाल भी बड़ा होगा, और पर्दा भी. मिर्जापुर जल्द आ रहा है.” टीजर की शुरुआत में कालीन भैया यानि पंकज त्रिपाठी नजर आते हैं, जो कहते हैं कि गाड़ी का महत्व तो आप जानते ही हैं. सम्मान, पॉवर, कंट्रोल. आपने भी मिर्जापुर अपनी-अपनी गाड़ी पर बैठकर देखी होगी. पर इस बार गाड़ी से नहीं उठे तो रिस्क है. इसके बाद गुड्डू पंडित की एंट्री होती है. जो कहते हैं, “सही बोले कालीन भैया रिस्क लेना हमारी USP है. अब जो है सारा खेल बदल दिए हैं. क्या है मिर्जापुर आपके पास नहीं आएगा आपको मिर्जापुर के पास आना पड़ेगा.”

कब रिलीज होगी मिर्जापुर द फिल्म?

मिर्जापुर द फिल्म के टीजर में आगे मुन्ना भैया भी नजर आते हैं, जो कहते हैं, “हिंदी फिल्म के हीरो हैं और हिंदी फिल्म तो थिएटर में ही देखी जाती है. बोले थे ना हम अमर हैं, और मिर्जापुर की गद्दी पे यहीं से बैठकर राज होगा. ” आखिर में मिर्जापुर के कंपाउंडर यानी अभिषेक बनर्जी की एंट्री होती है. बता दें कि यह फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी.

Also Read: New Pair Alert: ओल्ड स्कूल रोमांस की कहानी बॉलीवुड की जुबानी, विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की प्रेम कहानी ‘आंखों की गुस्ताखिया’ की शूटिंग शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >