Metro In Dino OTT Release: सारा-आदित्य की रोमांटिक-ड्रामा ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Metro In Dino OTT Release: सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर स्टारर ‘मेट्रो इन दिनों’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. जानें कब और कहां देख पाएंगे अनुराग बसु की यह फिल्म और कितना रहा इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

Metro In Dino OTT Release: अनुराग बसु द्वारा निर्देशित रोमांटिक-ड्रामा ‘मेट्रो इन दिनों’ 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दमदार स्टारकास्ट और उम्मीदों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई. हालांकि, अब यह फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में आइए बताते हैं इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

कब और कहां देख सकेंगे ‘मेट्रो इन दिनों’?

फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं और अब यह 29 अगस्त 2025 से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज डेट कंफर्म करते हुए कैप्शन लिखा, “अगला स्टेशन: प्यार, दिल टूटना और थोड़ी उम्मीद… मेट्रो इन दिनों, 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर देखें.”

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

इस मल्टी-स्टारर फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख नजर आए थे. कहानी अलग-अलग एज ग्रुप के जोड़ों की जटिल रिश्तों और संघर्षों पर आधारित है. यह साल 2007 में आई हिट फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ की सीक्वल है.

बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 47 करोड़ रुपये था. भारत में इसका कुल कलेक्शन 52.1 करोड़ रुपये और विदेशों में लगभग 6 करोड़ रुपये रहा. वर्ल्डवाइड लेवल पर इसने रिलीज के 24 दिनों में 68.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Records: ‘वॉर 2’ ने धमी गति के बावजूद बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 2 हफ्तों में शाहरुख खान के लाइफटाइम ब्लॉकबस्टर को किया चकनाचूर

यह भी पढ़े: War 2 vs Coolie Box Office Day 15: ऋतिक रोशन या रजनीकांत? 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे? क्लेश रिपोर्ट में चला पता

यह भी पढ़े: Param Sundari Advance Booking Day 1: सिद्धार्थ-जाह्नवी की ‘परम सुंदरी’ ने एडवांस बुकिंग में छापे कितने नोट? रिपोर्ट्स में खुले पत्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >