Metro In Dino Lifetime Collection: हिट या फुस्स हुई सारा अली खान की 'मेट्रो इन दिनों, फिल्म का बजट 45-50 करोड़ , जानें कमाए कितने करोड़

Metro In Dino Lifetime Collection: सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया. फिल्म ने धीमी शुरुआत की और अब मूवी की कमाई घट गई है. चलिए आपको बताते हैं फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन.

Metro In Dino Lifetime Collection: निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में तगड़ी स्टारकास्ट नजर आई. फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर के अलावा नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा ने काम किया हैं. मूवी दर्शकों को ज्यादा लुभा नहीं पाई और ना ही टिकट खिड़की पर दर्शक बटोर पाई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और हर बीतते दिन के साथ भी इसके कलेक्शन में कोई सुधार देखने को नहीं मिला. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन आपको बताते हैं.

45-50 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने कितनी कमाई की

फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 45-50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने 20वें दिन 50.21 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 65.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. मूवी ने ना भारत और ना ही विदेश में अच्छा प्रदर्शन किया. मूवी में 6 लोगों की स्टोरी दिखाई गई है. हालांकि फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जैसा रिस्पांस मिला था, वैसा रिस्पांस मूवी को रिलीज होने पर नहीं मिला.

जानें डे वाइज मेट्रो इन दिनों की कुल कमाई

  • Metro In Dino Box Office Collection Day 1: 3.35 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 2: 6 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 3: 1.53 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 4: 2.25 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 5: 0.05 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 6: 2.35 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 7: 2.19 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 8: 2.35 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 9: 4.6 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 10: 4.58 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 11: 1.25 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 12: 1.65 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 13: 1.35 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 14: 1.2 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 15: 1.1 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 16: 1.8 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 17: 2 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 18: 0.45 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 19: 0.5 करोड़
  • Metro In Dino Box Office Collection Day 20: 0.36 करोड़

मेट्रो इन दिनों की कुल कमाई- 50.21 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंFriday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाया एंटरटेनमेंट का तूफान, एक से बढ़कर एक रिलीज, क्या आपने देखी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >