Metro In Dino Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर हिट होगी या पिट जाएगी मेट्रो इन दिनों, कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

Metro In Dino Box Office Day 1: अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों चर्चा में है. फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है. चलिए आपको बताते हैं.

Metro In Dino Box Office Day 1: पांच साल बाद अनुराग बसु अपनी नयी फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर आए है. फिल्म कल यानी 4 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. मूवी में दमदार स्टारकास्ट है जिसमें अनुपम खेर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख ने काम किया हैं. फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं. कई यूजर्स ने मूवी को बेहतरीन बताया है. आइए आपको बताते हैं कि पहले दिन मूवी कितनी कमाई कर सकती है.

मेट्रो इन दिनों ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मेट्रो इन दिनों की शुरुआत बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स से होगी. कहा जा रहा है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से इस फिल्म से छोटे शहर के लोग जुड़ पाएंगे. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 3-4 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. अगर इसकी तुलना ‘लाइफ… इन ए मेट्रो’ से करें तो ये फिल्म उस मूवी से पहले दिन बेहतर कमाई करेगी. ‘लाइफ… इन ए मेट्रो’ ने पहले दिन 87 लाख की कमाई किया था और पूरे हफ्ते 3.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. कहा जा रहा कि वीकेंड में फिल्म की कमाई में उछाल आएगा, जैसा आमिर खान की मूवी सितारे जमीन पर के साथ हुआ था.

अनुराग बसु ने कही ये बात

अनुराग बसु ने न्यूज18 से बातचीत करते हुए कहा, “जग्गा जासूस के बाद, इरफान खान और मैं बातचीत कर रहे थे और उन्होंने अचानक कहा, मेट्रो 2 बनाते हैं. यह लाइफ इन ए…मेट्रो के ठीक बाद नहीं था. यह सालों बाद की बात है. लेकिन यह उनका सुझाव था जिसने इस फिल्म के लिए बीज बोया.” बता दें कि साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म लाइफ इन ए…मेट्रो में इरफान थे.

यह भी पढ़ें- Metro In Dino X Reviews: सारा- आदित्य रॉय कपूर की फिल्म मेट्रो इन दिनों लोगों को आई पसंद या किया निराश? यूजर्स बोले- 6 लोग, 6 स्टोरी और…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >