Mere Husband Ki Biwi Lifetime Collection: फ्लॉप हुई ‘मेरे हसबैंड की बीवी’, फिल्म का बजट 60 करोड़, कमाई महज इतनी?

Mere Husband Ki Biwi Lifetime Collection: मेरे हसबैंड की बीवी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई ओर दर्शकों को लुभा नहीं पाई. मूवी का कलेक्शन अब करोड़ों से घटकर लाखों में आ गई है. आपको टोटल कमाई बताते हैं.

Mere Husband Ki Biwi Lifetime Collection: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी ने 21 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक की. लव ट्रायंगल वाली इस कहानी में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. बॉक्स ऑफिस पर मूवी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा. पहले दिन मूवी ने सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इस साल की दूसरी सबसे कम ओपनिंग वाली मूवी बन गई. विक्की कौशल की फिल्म छावा के सामने अर्जुन की फिल्म का बैंड बज गया. करोड़ से अब इसकी कमाई लाख में आ गई है. 60 करोड़ के बजट में बनी मूवी 10 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई. आने वाले दिनों में मूवी का क्रेज और घट जाएगा.

मेरे हसबैंड की बीवी का लाइफटाइम कलेक्शन

मेरे हसबैंड की बीवी में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की तिकड़ी बड़े पर्दे पर देखने में अच्छी लग रही हैं, लेकिन फिल्म का कहानी काफी कमजोर दर्शकों को लगी. बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन ने मेकर्स को निराश कर दिया. हालांकि सबको उम्मीद थी कि ये हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी दर्शकों को जरूर इम्प्रेस करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके प्रदर्शन ने इसे औसत फिल्मों की लिस्ट में ला दिया. फिल्म ने सातवें दिन बहुत कम कलेक्शन किया. Sacnilk.com के अनुसार, 7वें दिन मूवी ने सिर्फ 37 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ डे 1- 1.5 करोड़ रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ डे 2- 1.7 करोड़ रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ डे 3- 1.11 करोड़ रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ डे 4- 51 लाख रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ डे 5- 58 लाख रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ डे 6- 57 लाख रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ डे 6- 37 लाख रुपये

नेट कमाई- 6.64 करोड़ रुपये

Prabhat Khabar Ki Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >