Mere Husband Ki Biwi Collection: फिल्म का हुआ बंटाधार, 1 हफ्ते में लागत निकालना तो दूर मूवी 6 दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई

Mere Husband Ki Biwi Collection Day 6: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली. एक ही हफ्ते में फिल्म का बैंड बज गया. छठे दिन फिल्म ने बेहद कम कमाई की.

Mere Husband Ki Biwi Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. ओपनिंग डे सिर्फ फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की. 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसेका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. छठे दिन मूवी ने कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.

एक ही हफ्ते में मेरे हसबैंड की बीवी का बजा बैंड

फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली. फिल्म की कमाई हर दिन के साथ घटती जा रही है. Sacnilk.com के अनुसार, छठे दिन मूवी ने 57 लाख रुपये का बिजनेस किया. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई में और गिरावट आ सकती है. एख हफ्ते में ही फिल्म का बैंड बज गया.

  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 1.5 करोड़ रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 1.7 करोड़ रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 1.11 करोड़ रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 51 लाख रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 58 लाख रुपये
  • ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 57 लाख रुपये

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ टोटल कलेक्शन- 6.2 करोड़ रुपये

जानें छावा की कमाई

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा को रिलीज हुए 13 दिन हो गए है. फिल्म ने 13 दिनों में अबतक 385 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. आइए डे वाइज कलेक्शन बताते हैं-

  • छावा कलेक्शन पहला हफ्ता- 219. 25 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 8- 23.5 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 9- 44 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 10- 40 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 11- 18 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 12- 18.5 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 13- 21.75 करोड़ रुपये

छावा की कुल कमाई- 385 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >