Mawra Hocane: सनम तेरी कसम की सफलता पर मावरा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वक्त से पहले और नसीब से ज्यादा…

Mawra Hocane: पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की सफलता पर एक लम्बा-चौड़ा नोट लिखा है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Mawra Hocane: पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक ड्रामा ‘सनम तेरी कसम’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में री-रिलीज होने के बाद पहले के मुकाबले ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. साथ ही यह फिल्म री-रिलीज फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. पिछले दिनों हर्षवर्धन ने फिल्म के सक्सेस पर बात की थी. साथ ही उन्होंने फिल्म के सीक्वल पर भी अपडेट दी थी. अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस मावरा होकेन ने ‘सनम तेरी कसम’ की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘वक्त से पहले और नसीब से ज्यादा नहीं मिल सकता है.’

मावरा ने लिखा लम्बा-चौड़ा नोट

थिएटर्स में री-रिलीज के बाद ‘सनम तेरी कसम’ शानदार परफॉर्म कर रही है और दर्शकों से खूब प्यार बटोर रही है. अब फिल्म की सफलता पर पर एक्ट्रेस मावरा होकेन ने अपना रिएक्शन दिया है. एक तरफ जहां हर्षवर्धन बार-बार पैपराजी के सामने या फिर थिएटर्स में जाकर फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. वहीं, मावरा पाकिस्तान में होने की वजह से यह सब एन्जॉय नहीं कर पा रही हैं, जिसकी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी बयां की है. उन्होंने इस पोस्ट में फिल्म के कई क्लिप्स शेयर किए हैं. इसके साथ उन्होंने एक लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health: बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

पोस्ट में क्या बोलीं मावरा होकेन?

मावरा होकेन ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आंकड़ों से मैं बेहोश नहीं हो रही हूं, सनम तेरी कसम की दोबारा रिलीज अच्छा कर रही है, माशाअल्लाह बिल्कुल जादुई! STK का दोबारा रिलीज होना इस बात का प्रमाण है कि ‘वक्त से पहले और नसीब से ज्यादा नहीं मिल सकता’- पिछले 3 हफ्तों से आप सभी ने जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं.. ये अनसुना है.. वो कह रहे हैं कि हमने इतिहास बना दिया है। मेरे प्रोड्यूसर के लिए बहुत खुश हूं। आप फेलियर के सामने भी हमेशा मुस्कुराते रहे हैं और इसे ऐसे स्वीकार करते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं.. ये आपके सब्र और अच्छे दिल का परिणाम है!’

कास्ट और क्रू को बताया शानदार

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘फिल्म की कास्ट और क्रू को.. बेहद शानदार इंसान, बेहद मेहनती और मेरे दो पागल टीचर विनय सर और राधिका मैम को.. मुझे इतना कुछ सिखाने के लिए और सबसे दयालु पप्पू सर और मल्लू मैम को सभी डांस मूव्स के लिए… ये आप सभी के लिए एक नई शुरुआत हो.. जादू करते रहें! आखिर में हर्ष… बहुत लकी हो कि आप इन सबके बीच में हो… आशा है कि आप मेरी तरफ से भी इसका आनंद लेंगे, इंशाअल्लाह.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >