Mardaani 3: मर्दानी 3’ में खौफ का नया नाम ‘अम्मा’, मल्लिका प्रसाद का खौफनाक अवतार

Mardaani 3: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ में विलेन ‘अम्मा’ का किरदार निभा रहीं मल्लिका प्रसाद ने ट्रेलर में सबका ध्यान खींचा. थिएटर और फिल्मों में अनुभव रखने वाली मल्लिका इस बार मासूम बच्चियों के अपहरण की मास्टरमाइंड बनकर खौफनाक अवतार में नजर आएंगी.

Mardaani 3: रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. एक बार फिर रानी अपने दमदार किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार मुकाबला किसी आम अपराधी से नहीं, बल्कि एक बेहद शातिर और बेरहम विलेन से है. इस रहस्यमयी किरदार का नाम है ‘अम्मा’, जिसे निभाया है एक सशक्त कलाकार मल्लिका प्रसाद ने.

ट्रेलर में क्यों डराती है ‘अम्मा’?

‘मर्दानी 3’ की कहानी इस बार लापता होती मासूम बच्चियों के इर्द-गिर्द घूमती है. ट्रेलर में साफ दिखता है कि मामला बेहद गंभीर और अमानवीय है. अपराध के पीछे बैठी है अम्मा, एक ऐसी महिला, जो पर्दे के पीछे से सब कुछ कंट्रोल करती है. मल्लिका प्रसाद की आंखों की ठंडक और आवाज की सख्ती इस किरदार को और भी डरावना बना देती है.

कौन हैं मल्लिका प्रसाद?

मल्लिका प्रसाद सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि थिएटर आर्टिस्ट, निर्देशक और शिक्षिका भी हैं. उनका जन्म बेंगलुरु में हुआ. उन्होंने लंदन की Goldsmiths University से परफॉर्मेंस मेकिंग में मास्टर्स किया है. इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा हासिल किया.

सिनेमा और ओटीटी में मजबूत पहचान

मल्लिका ने साल 1999 में फिल्म ‘कनूरू हेग्गडिथी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. 2001 में ‘गुप्तगामिनी’ से बतौर लीड एक्ट्रेस पहचान बनाई. कन्नड़ सिनेमा में वह जाना-पहचाना नाम हैं. ‘मुस्संजय कथा प्रसंग’, ‘गर्वा’ और ‘माघा मायूरी’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया. हाल ही में वह कोंकणा सेन और मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘The Killer Soup’ और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘Almost Pyaar with DJ Mohabbat’ में भी नजर आ चुकी हैं.

निर्देशन में भी आजमाया हाथ

मल्लिका ने शॉर्ट फिल्म ‘For My Ela’ का निर्देशन भी किया, जिसे Sundarban International Film Festival और LA Indie Short Film Festival में अवॉर्ड मिला.

‘मर्दानी 3’ से बढ़ी उम्मीदें

अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी, जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. अम्मा बनकर मल्लिका प्रसाद इस फ्रेंचाइजी को नया और खौफनाक रंग देने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar OTT: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >