Mardaani 3 Release Date: इस दिन थियेटर्स में मर्दानी बनकर आएगी रानी मुखर्जी, धांसू पोस्टर देख बढ़ेगी एक्साइटमेंट

Mardaani 3 Release Date: यशराज फिल्म्स ने अपनी प्रभावशाली फीमेल कॉप फ्रैंचाइजी फिल्म मर्दानी 3 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. इसमें रानी मुखर्जी निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में हैं. फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने फैंस के लिए एक धांसू पोस्टर भी शेयर किया. जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक शर्ट, नीली जींस और बूट पहने हुए बंदूक तानती नजर आ रही हैं. उनके हाव-भाव एकदम निडर हैं.

Mardaani 3 Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के दोनों पार्ट हिट साबित हुए थे. अब यशराज फिल्म्स ने मोस्ट अवेटेड सीक्वल की रिलीज डेट अनाउंस कर दी. साथ ही एक धांसू पोस्टर भी शेयर किया. इसमें रानी ने साहसी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाई है, जो अपराधियों के प्रति निर्दयी है और अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर सकती.

मर्दानी 3 की रिलीज डेट हुई अनाउंस

YRF ने रानी मुखर्जी की तसवीर वाला है एक पोस्टर शेयर किया. इसमें एक्ट्रेस रफ एंड टफ लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लैक शर्ट संग ब्लू जींस पेयर किया है. साथ ही कुर्सी पर पैर रखकर बंदूक ताने हुए है. वहीं कैप्शन में लिखा है, #मर्दानी 3 की उल्टी गिनती शुरू! होली पर अच्छाई बुराई से लड़ेगी, क्योंकि शिवानी शिवाजी रॉय 27 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. इसका मतलब है कि मर्दानी 3, 27 फरवरी को थियेटर्स में रिलीज होगी.

मर्दानी 3 की रिलीज डेट जान फैंस हुए एक्साइटेड

रानी मुखर्जी को धमाकेदार अंदाज में देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”इस बार वह और भी ज्यादा खतरनाक होने वाली है… नई लड़ाई और धमाकेदार एक्शन के लिए तैयार हो जाओ.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”शिवानी शिवाजी नए अंदाज में आ गई है, एक और ब्लॉकबस्टर की तैयारी… सुपर एक्साइटेड.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”जनवरी, फरवरी, मार्च उनके लिए भाग्यशाली समय हैं, नो वन किल्ड जेसिका, मर्दानी 2, हिचकी, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे इस समय के दौरान रिलीज हुई हैं, इसलिए सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करें.”

मर्दानी 3 को लेकर क्या बोली थी रानी मुखर्जी

साल 2023 में, रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 में अपनी वापसी को कंफर्म किया था. उन्होंने शेयर किया, “मैं यह देखने के लिए रोमांचित हूं कि ‘मर्दानी 3’ किस तरह आकार लेती है. मैं शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में फिर से वापसी करने का इंतजार नहीं कर सकती. मजा आने वाला है.” पहली मर्दानी साल 2014 में रिलीज हुई थी. निर्माताओं ने शानदार प्रतिक्रिया के बाद 2019 में फिल्म की दूसरी किस्त रिलीज की.

Jaat: चर्च सीन पर मचा बवाल, डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर फिल्म ब्लॉकबस्टर बननी है तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >