मर्दानी 3 को छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर झटका, क्या बजट निकाल पाएगी फिल्म?

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. छठे दिन फिल्म ने बेहद कम कमाई की. आइए आपको डे वाइज कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Mardaani 3 Box Office Day 6: बॉलीवुड में जब भी किसी फ्रेंचाइजी की नई फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप काफी बढ़ जाती हैं. मर्दानी 3 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. फिल्म में एक बार फिर रानी मुखर्जी ने दबंग पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन जैसे ही वीकडेज शुरू हुए, इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी. फिल्म की कमाई छठे दिन बहुत कम हुई है. आइए आपको टोटल कलेक्शन बताते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ती दिखी फिल्म

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मर्दानी 3 ने छठे दिन (पहले बुधवार) सिर्फ 2 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का नेट कलेक्शन अब 25.90 करोड़ रुपये हो गया है.

जानिए किस दिन मूवी ने कितना कमाया

  • Mardaani 3 Box Office Day 1 (पहला शुक्रवार): 4 करोड़
  • Mardaani 3 Box Office Day 2 (पहला शनिवार): 6.25 करोड़
  • Mardaani 3 Box Office Day 3 (पहला रविवार): 7.25 करोड़
  • Mardaani 3 Box Office Day 4 (पहला सोमवार): 2.25 करोड़
  • Mardaani 3 Box Office Day 5 (पहला मंगलवार): 2.6 करोड़
  • Mardaani 3 Box Office Day 6 (पहला बुधवार): 2 करोड़

मर्दानी 3 का बजट

बताया जा रहा है कि मर्दानी 3 का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है. मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए फिल्म के लिए थिएटर में अपना बजट निकालना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी मुखर्जी ने इस फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये फीस ली है.

अम्मा के रोल में खतरनाक दिखी मल्लिका प्रसाद

मर्दानी 3 एक गंभीर सामाजिक मुद्दे, लड़कियों की तस्करी पर आधारित फिल्म है. रिलीज के बाद इसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं. वहीं मल्लिका प्रसाद फिल्म में खतरनाक विलेन ‘अम्मा’ की भूमिका निभा रही हैं, जबकि जानकी बोदीवाला एक अहम किरदार में दिखाई देती हैं.

यह भी पढ़ेंबॉर्डर 2 का जलवा कायम, 300 करोड़ से बस एक कदम दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >