Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल? कमाई ने चौंकाया दर्शकों को

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के दूसरे दिन 5.3 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखाया. फिल्म को यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ इस शुक्रवार को रिलीज हुई. फिल्म के पहले दिन दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया और ओपनिंग डे कलेक्शन 4 करोड़ रहा. अब रिलीज के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आए हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 6 करोड़ की कमाई की, जो पहले दिन से बेहतर है. इस तरह दो दिन में कुल कारोबार 10 करोड़ हो गया है.

फिल्म का बजट

‘मर्दानी 3’ को निर्देशक अभिराज मिणावाला ने बनाया है. फिल्म का बजट लगभग Rs 75 करोड़ बताया गया है. इसे आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिलम्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोडिवाला और मल्लिका प्रसाद मुख्य भूमिका में हैं. ‘मर्दानी 3’, ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है. पहली फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी और दूसरी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. फ्रेंचाइजी की दोनों पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं.

‘मर्दानी 3’ ने हाल की महिला प्रधान फिल्मों को पीछे छोड़ा

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में हाल की कई महिला प्रधान फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने पहले दिन 3.8 करोड़ की कमाई की, जो रानी मुखर्जी की पिछली फिल्मों श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे ( 1.27 करोड़), बंटी और बबली 2 (2.8 करोड़) और हिचकी ( 3.3 करोड़) की कमाई से कहीं बेहतर है. फिल्म ने द बकिंघम मर्डर्स, जिसने पहले दिन (1.15 करोड़ कमाए थे) और हक (1.75 करोड़) को आसानी से पीछे छोड़ दिया. यह दर्शाता है कि दर्शक महिला केंद्रित कहानी और थ्रिलर कंटेंट को पसंद कर रहे हैं. जबकि ‘मर्दानी 3’ से आर्टिकल 370 (5.9 करोड़) और जिगरा ( 4.25 करोड़) आगे हैं.

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 की वो 5 खामियां, जिसने फिल्म को मास्टरपीस बनने से किया पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >