Mardaani 3 Box Office Day 12: रानी मुखर्जी की दमदार कॉप थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से आगे बढ़ रही है. सनी देओल की मेगा ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर 2’ के तूफान के बीच भी यह फिल्म हार मानने को तैयार नहीं है. दूसरे हफ्ते में जहां कई फिल्में दम तोड़ देती हैं, वहीं ‘मर्दानी 3’ ने 12वें दिन अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया है.
कैसी रही अब तक की कमाई?
फिल्म ने पहले हफ्ते में 26.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार और तेज होती दिखी. 8वें दिन फिल्म ने 1.85 करोड़, 9वें दिन 3.5 करोड़, 10वें दिन 4.25 करोड़ और 11वें दिन 1.2 करोड़ रुपये कमाए. भले ही दूसरे सोमवार को हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन तीसरे मंगलवार यानी रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली.
12वें दिन की कमाई
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने 12वें दिन 2.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 39.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि फिल्म अब 40 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब है.
मर्दानी के रिकाॅर्ड को तोड़ चुकी है मर्दानी 3
आने वाले दिनों में फिल्म की राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है, क्योंकि अगले वीकेंड शाहिद कपूर की ‘ओ’ रोमियो’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. नई रिलीज के चलते ‘मर्दानी 3’ की शोकेसिंग घट सकती है. हालांकि, अगर फिल्म टिके रहने में कामयाब रहती है, तो इसके भारत में 45 से 47 करोड़ रुपये नेट तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 65 करोड़ रुपये तक जा सकती है.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का दबदबा, ‘बॉर्डर 2’ ने 19वें दिन फिर मचाया धमाल
