March Re-Release: मार्च में थिएटर्स में फिर से देख सकेंगे ये ब्लॉकबस्टर, लौटेगा पुराने फिल्मों का जादू, देखें लिस्ट

March Re-release: आजकल पुरानी फिल्में फिर से मेकर्स सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं. कई फिल्मों ने दोबारा रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. लिस्ट में सनम तेरी कसम, तुम्बाड जैसी मूवीज शामिल हैं. चलिए आपको मार्च के महीने में दोबारा रिलीज होने वाली मूवीज के बारे में बताते हैं.

March Re-Release: इस महीने कई नयी फिल्मों के साथ-साथ पुरानी फिल्में री-रिलीज हो रही है. दर्शकों को एक बार फिर अपने पसंदीदा सिनेमाई पलों को जीने का मौका मिलेगा. इन फिल्मों की वापसी से दर्शकों को उन्हें दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. नई फिल्मों के साथ दर्शकों को ताजा और मनोरंजक कंटेंट भी देखने को मिलेगा. ऐसे में कौन-कौन सी पुरानी मूवीज किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इसके बारे में आपको बताते हैं.

नमस्ते लंदन

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी मूवी ‘नमस्ते लंदन’ री-रिलीज हो रही है. ये फिल्म होली के दिन यानी 14 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी और दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इसमें अक्षय के अपोजिट कैटरीना कैफ ने काम किया था.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

फैशन

मधुर भंडारकर की सुपरहिट फिल्म फैशन मार्च 7 को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज की गई. फिल्म में कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा, मुग्धा गोडसे ने काम किया है. इस फिल्म के लिए प्रियंका को बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था.

शादी में जरूर आना

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म शादी में जरूर आना 7 मार्च को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म में राजकुमार राव और कृति खरबंदा ने लीड रोल निभाया है. फिल्म की कहानी और गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

हेरा फेरी

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म हेरा- फेरी कल्ट क्लासिक मानी जाती है. ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ये 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये मूवी देखकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे.

रांझणा

फिल्म रांझणा में धनुष और सोनम कपूर ने लीड रोल निभाया था. फिल्म 28 फरवरी को री-रिलीज हो रही है. ये एक बेहतरीन फिल्म है और अगर आपने इसे नहीं देखा तो, तो 28 को आप ये देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >