Mamta Kulkarni Viral Video: ग्लैमर छोड़ आध्यात्म की राह पर ममता कुलकर्णी, फिर भी क्यों हो रहीं ट्रोल?

Mamta Kulkarni Viral Video: ममता कुलकर्णी का नया संन्यासी लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. गेरुए कपड़ों में दिखीं पूर्व एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, वहीं उनके बयान भी विवादों में हैं.

Mamta Kulkarni Viral Video: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अब पूरी तरह ग्लैमर और शोबिज की दुनिया से दूरी बना चुकी हैं. आध्यात्म की राह पर चल रहीं ममता इन दिनों अपने नए लुक और बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसने उनके फैंस और नेटिजन्स को हैरान कर दिया.

वीडियो में ममता कुलकर्णी गेरुए रंग के कपड़ों, सिर पर पगड़ी और माथे पर बड़ा सा तिलक लगाए नजर आ रही हैं. उनका यह संन्यासी अवतार सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. जहां एक ओर कुछ लोग उनके इस बदले हुए रूप को देखकर चौंक गए, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

यहां देखें वीडियो-

नए लुक पर यूजर्स ने लिए मजे

ममता कुलकर्णी के इस नए अवतार पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने कमेंट किया, “जवानी के किस्से सुना दूं तो बुढ़ापा बुरा मान जाएगा.” दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, “ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ दिया तो मेकअप करना क्यों नहीं छोड़ा?” एक और यूजर ने सवाल उठाया, “जब सब छोड़ दिया तो कैमरे के सामने पोज क्यों?”

विवादित बयानों को लेकर भी सुर्खियों में

बता दें कि ममता कुलकर्णी इन दिनों सिर्फ अपने लुक ही नहीं, बल्कि अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने धर्म, राजनीति और संत समाज से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर राय रखी.

इस दौरान उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, “उन्हें शंकराचार्य किसने नियुक्त किया?” उन्होंने आगे कहा, “करोड़ों की भीड़ में रथ लेकर निकलने की क्या जरूरत थी?”

यह भी पढ़ें- AA22xA6: अल्लू अर्जुन की फिल्म में अब तक का सबसे अलग होगा दीपिका पादुकोण का किरदार, डायरेक्टर एटली ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >