Maidaan: बोनी कपूर ने अजय देगवन की फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पता नहीं क्यों…

Maidaan: अजय देवगन की फिल्म मैदान बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. क्रिटिक्स की तारीफ के बावजूद मूवी दर्शकों को थियेटर्स तक नहीं खींच पाई. अब बोनी कपूर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Maidaan: अजय देवगन की फिल्म मैदान अप्रैल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें एक्टर ने भारतीय फुटबॉल के अग्रणी सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई थी. हालांकि क्रिटिक्स की तारीफ के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप हुई और इसने महज 70 करोड़ रुपये की कमाई की. निर्माता बोनी कपूर ने अब बॉक्स ऑफिस विफलता पर बात की है.

मैदान के फ्लॉप होने पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी

बोनी कपूर ने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, मैदान के फ्लॉप होने के बाद स्वाभाविक रूप से मैं परेशान था. ”मैं कुछ दिनों तक अकेला रहा, लेकिन फिर आगे बढ़ने का फैसला किया. राज कपूर सबसे सफल फिल्म निर्माता थे. उन्होंने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, उनकी भी ऐसी फिल्में थीं, जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी.”

बोनी कपूर बोले- मिस्टर इंडिया जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों में शामिल हो सकती है मैदान

निर्माता ने आगे कहा, ”मैदान एक बेहतरीन फिल्म थी, क्योंकि रिलीज से पहले हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा था. मैंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के लिए कई स्क्रीनिंग रखीं और हर कोई फिल्म देखकर खुश था और कहानी की तारीफ कर रहा था. कई डायरेक्टर्स ने मुझे फोन किया और आश्चर्य जताया कि पता नहीं क्यों ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई. हालांकि मुझे लगता है कि आने वाले समय में मिस्टर इंडिया जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक हो सकती है.”

अजय देवगन की तारीफ में क्या बोले बोनी कपूर

बोनी कपूर ने अजय देवगन की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन अभिनेता है. उनकी फिल्में काफी अच्छी होती है, लेकिन मैदान शायद पर्याप्त भीड़ को सिनेमाघरों में नहीं खींच पाई. शायद मैं ही ढंग से कहानी को नहीं दिखा पाया. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, मुझे अपनी फिल्म पर गर्व है और हमेशा गर्व रहेगा.

Also Read- Maidaan OTT release: अजय देवगन की मैदान इस ओटीटी पर हुई रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Also Read- Look Back 2024: बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 में बुरी तरह फ्लॉप हुई ये 5 फिल्में, लिस्ट में कंगुवा-मैदान शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >