Chhaava की सफलता पर महेश मांजरेकर ये क्या बोल गए? कहा- लोग विक्की कौशल को देखने नहीं आए…

Chhaava: मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता महेश मांजरेकर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में विक्की कौशल की कामयाबाई पर खुलकर बात की है. उनका कहना है कि दर्शक सिनेमाघरों में विक्की कौशल को देखने नहीं गए थे. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा, आइए बताते हैं.

Chhaava: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में अपने करियर और साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘छावा’ दी. फिल्म में अभिनेता ने छत्रपति शिवाजी के बेटे संभाजी जी महाराज का किरदार निभाया था. लक्ष्मण उतेकर की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस बीच फिल्म की ब्लॉकबस्टर कामयाबी पर मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता महेश मांजरेकर ने हाल ही में खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि लोगों ने विक्की कौशल को देखने के लिए सिनेमाघरों में आकर फिल्म नहीं देखी. अब उन्होंने ऐसा क्यों कहा, आइए बताते हैं.

विक्की कौशल को लोग नहीं देखने आए…

महेश मांजरेकर ने हाल ही मिर्ची मराठी के साथ खास बातचीत में कहा ‘विक्की कौशल बहुत अच्छे अभिनेता हैं. उनकी फिल्म छावा ने 800 करोड़ की कमाई की. लेकिन विक्की कौशल ये नहीं कह सकते कि लोग उन्हें देखने के लिए आए. अगर ऐसा होता तो लोग उनकी दूसरी फिल्में भी देखने आते. लोग संभाजी माहाराज का चरित्र देखने आए. उनकी पिछली फिल्मों ने इतना अच्छा नहीं किया.’

महाराष्ट्र ने दिलाई ऐतिहासिक सफलता

महेश मांजरेकर ने आगे कहा महाराष्ट्र की ही वजह से फिल्म को ऐतिहासिक सफलता मिली है. वह बोले, ‘मेरे महाराष्ट्र ने हिंदी फिल्म उद्योग को बचाया है, इसे याद रखें. आज छावा अच्छा कर रही है. इसका 80 फीसद श्रेय महाराष्ट्र को जाता है. असल में 90 फीसद श्रेय पूणे और इसके आस-पास के इलाकों को जाता है. महाराष्ट्र फिल्म उद्योग को बचा सकता है.’

छावा के बारे में…

14 फरवरी को रिलीज हुई ‘छावा’ में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजयन ने किया है. वहीं, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस में 600 करोड़ और पूरी दुनिया में 807.6 करोड़ रुपये कमाए हैं.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Worldwide Collection Day: 100 करोड़ क्लब में एंट्री को बेताब ‘केसरी 2’, जाट को दिखाई पीछे की राह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >