Mahesh Bhatt को बेटी आलिया का स्टूडेंट अवतार नहीं आया था पसंद, एक्टिंग देख कर दी पुतले से तुलना

महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी आलिया भट्ट को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की फिल्मों में कौन सी परफॉर्मेंस पसंद आई है. इसमें उन्होंने हाईवे और उड़ता पंजाब से लेकर स्टूडेंट ऑफ द ईयर को लेकर बात की.

आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है. आलिया ने जब करण जौहर द्वारा निर्देशित ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जब वो सिर्फ 19 साल की थीं. उसके बाद उन्होंने ‘राजी’, ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘डियर जिंदगी’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार परफॉर्मेंस से सबको इम्प्रेस कर दिया. उनके पिता महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में एक अभिनेत्री के रूप में उनकी बेटी ने अपने आप को कैसे इम्प्रूव किया, उसपर बात की.

महेश भट्ट ने अपनी बेटी की तारीफ की

इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में महेश भट्ट से आलिया भट्ट की उनकी पसंदीदा परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया. इसपर फिल्ममेकर ने कहा, ”जब मैंन उसे उड़ता पंजाब देखा, तो उसका परफॉर्मेंस देख हैरान रह गया. मुझे मुझे समझ नहीं आया कि जुहू में रहने वाली ये हमारी लड़की, छत्तीसगढ़ की एक आदिवासी के लहजे को कैसे सीख गई. मैं बहुत आश्चर्यचकित था.”

Also Read- Alpha Teaser: ‘अल्फा’ बनेंगी आलिया भट्ट, उड़ाएंगी रातों की नींद, बोलीं- जंगल में हमेशा राज करेगा…

Also Read- Kanguva Vs Jigra: गदर मचाएंगी ये 2 फिल्में, एक में आलिया भट्ट का दिखेगा स्वैग, दूसरे में बॉबी देओल खलनायक बन फैलाएंगे दहशत

महेश भट्ट ने कही ये बात

महेश भट्ट ने आगे कहा, हाईवे और उड़ता पंजाब में उसका रॉ पावर और ऐसी संवेदनशील जगह में जाने और अपना दिल खोलकर रख देने की उनकी क्षमता काबिले तारीफ थी. यह उस लड़की से अलग था जो स्टूडेंट ऑफ द ईयर में सिर्फ एक पुतला थी. आप उसमें डेवलपमेंट देख सकते हैं. वहीं, उड़ता पंजाब में उत्तर भारत से आई एक पीड़ित प्रवासी मजदूर के रूप में आलिया भट्ट की एक्टिंग उनके सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है. फिल्म में उनका एक मोनोलॉग सीक्वेंस था, जिसने सबका झकझोर दिया था. वहीं, हाईवे में एक्ट्रेस ने अपनी दमदार अदाकारी से अपने ट्रोलर्स को मुंब बंद कर दिया था. उन्होंने वीरा त्रिपाठी का रोल किया था, जिसे उसकी शादी से कुछ रात पहले अपहरण कर लिया जाता है. हालांकि वीरा को उसके किडनैपर से ही प्यार हो जाता है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >