Maharani 4: ‘नए कंटेंट की फेर में गाली और अश्लीलता’, महारानी के राइटर का बड़ा दावा, बोले- मनोरंजन के नाम पर…

Maharani 4: हुमा कुरैशी की चर्चित वेब सीरीज ‘महारानी सीजन 4’ के लेखक उमाशंकर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि आजकल के लोग कंटेंट की कमी की होने की वजह से अश्लील जोक्स और गाली को शॉर्टकट बना रहे हैं.

Maharani 4: हुमा कुरैशी अपने रानी भारती के किरदार के साथ ‘महारानी सीजन 4’ से वापसी करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में इस चर्चित वेब सीरीज का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें एक बार फिर बिहार की राजनीति को मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है. इस टीजर ने सीरीज को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पंहुचा दिया है. इसी बीच ‘महारानी’ सीरीज के दिग्गज लेखक उमाशंकर सिंह ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि आजकल लोगों ने अश्लील जोक्स और गाली को सफलता या पॉपुलैरिटी का माध्यम बना दिया है.

‘मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता…’

उमाशंकर सिंह ने कहा, “अब एकदम अलग और नए कंटेंट की फेर में सभी गाली और अश्लीलता को शामिल कर रहे हैं. यह एक तरह से कंटेंट की कमी की ओर भी इशारा करता है. मेरा मानना है कि ऐसे मामलों को अपनी मौत मर जाने देना चाहिए. यदि कोई मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता या अभद्रता करता है, तो इसको ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहिए. हालांकि, अच्छी बात है कि समाज का एक बड़ा हिस्सा इस पर रिएक्ट कर रहा है और इस पर सवाल भी कर रहा है.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

‘कॉमेडी का स्तर काफी गिर चुका है’

महारानी सीरीज के लेखक ने एक शो के एक एपिसोड का जिक्र करते हुए कहा, ‘हंसाने या मनोरंजन के नाम पर किसी छोटे बच्चे की बीमारी का मखौल उड़ाने पर मैं ना केवल आहत हुआ, बल्कि हैरत में हूं कि कॉमेडी का स्तर इतना गिर चुका है. ‘मैं हैरत में पड़ गया कि किस तरह से कॉमेडी के नाम पर ये लोग दो या चार महीने के बच्चे की किसी बीमारी का मजाक उड़ा रहे थे. तो ये कैसा मजाक है? इस पर क्या सच में हंसने वाली कोई बात है? सच तो ये है कि कॉमेडी का स्तर काफी गिर चुका है यह चीजें ये भी दिखाती हैं कि काफी हद तक कॉमेडी अब गाली और अश्लीलता में सिमट गई है.’ मालूम हो कि समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में एक बच्चे की बीमारी का मजाक उड़ाया गया था, जिसमें उसके इलाज के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये लगे थे.

‘एक दिन वह समय भी वापस…’

लेखक ने आगे लोगों से पॉजिटिविटी में कहा, ‘दर्शकों को निराश होने की जरूरत नहीं है. फ्रेश कंटेंट भले ही समस्या रही हो मगर एक दिन वह समय या दौर भी वापस आएगा, जब मनोरंजन का मतलब केवल मनोरंजन ही होगा. आज या इस समय जब हम इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं तो शायद कोई ऐसी कहानी गढ़ रहा होगा.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >