Madhuri Dixit Net Worth: फिल्मों से लेकर बिजनेस तक, कितनी अमीर हैं धक-धक गर्ल?

Madhuri Dixit Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज 15 मई को 58वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर करोड़ों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस ने कितनी संपत्ति खड़ी की है, आइए बताते हैं.

Madhuri Dixit Birthday: 90 के दशक में अपनी अदाओं और डांस मूव्स से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित, जिसे बॉलीवुड इंडस्ट्री धक-धक गर्ल कहकर भी पुकारती है, का आज 15 मई को 58वां जन्मदिन है. एक्ट्रेस ने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. इस बीच उन्होंने कितनी संपत्ति खड़ी की है और फिल्मों के अलावा वह कहां-कहां से कमाई करती हैं, आइये बताते हैं.

लग्जरीयस लाइफस्टाइल जीती हैं माधुरी

माधुरी दीक्षित एक लग्जरीयस लाइफ जीती हैं. करोड़ों फैन फॉलोविंग से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, एक्ट्रेस के अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में बहुत खास पहचान बनाई है, जिसका मुकाबला शायद ही आज के समय में कोई एक्ट्रेस कर सकती है. उनके नेट वर्थ की बात करें, माधुरी की कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपये है. मुंबई में उनके दो आलिशान घर हैं. वहीं, लोखंडवाला में एक आलिशान बंगला है, जिसमें बड़ा लिविंग रूम, इन-हाउस जिम, डांस स्टूडियो, वॉक-इन क्लोसेट और बहुत कुछ है. एक्ट्रेस के अलावा उनके पति भी करोड़ों में कमाते हैं.

फिल्मों के अलावा यहां से करती हैं कमाई

माधुरी को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके कार कलेक्शन में ऑडी, टोयोटा इनोवा क्रिस्टल, रोल्स रॉयस और स्कोडा रैपिड जैसी कई महंगी कारें शामिल हैं. एक्ट्रेस की मोटी कमाई फिल्मों से होती है, जिसके लिए वह करीब 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. वहीं, वह रियलिटी शो को जज करने के लिए 25 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. इसके आवला वह कई ब्रांड एंडोर्स भी करती हैं, जिसके लिए वह 8 करोड़ रुपये चार्ज करती है.

एक्ट्रेस अपने पति के साथ मिलकर ऑनलाइन डांस अकेडमी की चलती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी दीक्षित की सालाना कमाई 12 करोड़ रूपये हैं.

यह भी पढ़े: Laughter Chefs 2 में एलवीश के पार्टनर बनने पर रजत दलाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अपने भाई के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >