Maalik Trailer: ‘मजबूर बाप का मजबूत बेटा’ बने राजकुमार राव, मालिक का धमाकेदार ट्रेलर आउट, जानें रिलीज डेट

Maalik Trailer: राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो दमदार डायलॉग और एक्शन से भरपूर है. ऐसे में जानिए कब रिलीज होगी फिल्म और क्या है कहानी की खास बात.

Maalik Trailer: राजकुमार राव की मच अवेटेड फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन जबरदस्त हैं. ट्रेलर में जहां एक ओर राव का दमदार डायलॉग डिलीवरी देखने को मिलती है, वहीं फिल्म की कहानी में एक्शन, इमोशन और राजनीति का तगड़ा कॉम्बिनेशन नजर आता है. ऐसे में फिल्म की खासियत से लेकर रिलीज डेट के बारे में सबकुछ विस्तार से बताते हैं.

ट्रेलर की शुरुआत से ही छा गए राजकुमार

ट्रेलर की शुरुआत एक इमोशनल बातचीत से होती है, जहां राजकुमार राव कहते हैं – “हम मजबूर बाप का बेटा हैं, किस्मत थी हमारी, पर आपको मजबूत बेटा का बाप बनना पड़ेगा, किस्मत है आपकी.” इस संवाद ने फिल्म की टोन को तुरंत सेट कर दिया है. फिल्म में वह एक आम इंसान से असाधारण ‘मालिक’ बनने का सफर तय करते हैं.

ट्रेलर में क्या है खास?

राजकुमार राव का रफ एंड टफ लुक ट्रेलर में जान डाल रहा है. वहीं, मानुषी छिल्लर पत्नी के रोल में काफी बेहतरीन लग रही हैं. इसके अलावा विधानसभा चुनाव से लेकर बंदूक उठाने तक का सफर और एक्शन और पॉलिटिक्स का जबरदस्त मिश्रण फिल्म की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा चूका है. ट्रेलर में हुमा कुरैशी, प्रोसेनजीत चटर्जी और स्वानंद किरकिरे की झलक भी दिखती है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

राजकुमार राव की ‘मालिक’ 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. पुलकित के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें राजनीति, समाज और क्राइम के बीच फंसे एक आम इंसान की कहानी को दिखाया गया है.

यह भी पढ़े: Kannappa Worldwide Collection: प्रभास-अक्षय की ‘कन्नप्पा’ दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? आंकड़े चौंका देंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >