Maalik Release Date: राजकुमार राव की 'मालिक' को मिली रिलीज डेट, गैंगस्टर बनकर इस दिन तबाही मचाएंगे एक्टर

Maalik Release Date: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' की रिलीज डेट सामने आ गई है. इस फिल्म में एक्टर एक गैंगस्टर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.

Maalik Release Date: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी आखिरी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में सीधे-साधे लवर बॉय के किरदार में नजर आए थे. अब बहुत जल्द ही एक्टर एक गैंगस्टर के खतरनाक किरदार में अपनी अगली फिल्म ‘मालिक’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. अब मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इसके अनुसार यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यहां देखें फिल्म का नया पोस्टर-

कब रिलीज होगी राजकुमार राव की ‘मालिक’?

राजकुमार राव स्टारर गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘मालिक’ का एक पोस्टर टिप्स फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है, जिसमें एक्टर हाथों में गन लिए खतरनाक लुक में दिख रहे हैं. इस पोस्ट के नीचे कैप्शन लिखा है, ‘पूरे प्रदेश और देश पर राज करने आ रहे हैं ‘मालिक’. पोस्टर में आगे फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया गया है. यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

फैंस को कैसी लगा ‘मालिक’ का पोस्टर?

राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ के पोस्टर पर सोशल मीडिया यूजर्स पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘राजकुमार राव की फिल्म है, देखनी तो पड़ेगा’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘राज आ रहा है’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह फिल्म पुष्पा 2 को भी पछाड़ेगी.’ मालूम हो कि राजकुमार राव की झोली में फिल्म ‘भूल चूक माफ’ भी है, जो 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में उनके साथ बेबी जॉन एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी नजर आएंगी.

यह भी पढ़े: Aashiqui 3: मुंह में सिगरेट-हाथ में गिटार, आशिकी 3 में दिल टूटा आशिक बने कार्तिक, पुष्पा 2 की एक्ट्रेस की याद में दिखे तड़पते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >