Maalik Lifetime Collection: फ्लॉप या हिट हुई राजकुमार राव की मालिक, फिल्म का बजट 50 करोड़, कमाई महज इतनी?

Maalik Lifetime Collection: राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ बॉक्स ऑफिस पर थम गई है. फिल्म की कमाई बहुत कम हो गई है और इसका हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. फिल्म की कमाई में कोई सुधार नहीं आया है. आइए आपको फिल्म की कुल कमाई के बारे में बताते हैं.

Maalik Lifetime Collection: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘मालिक’ अपना जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पाई. फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में आई थी और अब इसके रिलीज को 10 दिन हो गए. मूवी ने ओपनिंग डे पर बहुत कम कमाई की और फिर हर दिन इसकी कमाई घटती ही गई. उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ. मालिक को सारा अली खान- आदित्य रॉय कपूर की फिल्म मेट्रो इन दिनों और अहान पांडे की मूवी सैयारा कड़ी टक्कर दे रही है. आइए आपको मालिक के लाइफटाइम कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

मालिक की कमाई करोड़ रुपये से लाख रुपये में सिमटी

मोहित सूरी की फिल्म सैयारा के रिलीज के साथ ही राजकुमार राव की मालिक का बैंड बज गया. सैयारा की आंधी में मालिक का टिक पाना मुश्किल सा लग रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है और मूवी बजट का लागत भी निकाल नहीं पाई. sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो 10वें दिन मूवी ने सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसमें फेर बदल की बहुत कम संभावना है. कुल कमाई अभी तक मूवी ने महज 22.73 करोड़ रुपये का किया है.

जानें मालिक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Maalik Box Office Collection Day 1- 3.75 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 2- 5.25 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 3- 5.25 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 4- 1.75 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 5- 2.17 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 6- 1.67 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 7- 1.35 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 8- 0.73 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 9- 0.79 करोड़ रुपये
  • Maalik Box Office Collection Day 10- 0.01 करोड़ रुपये

Maalik Total Collection- 22.73 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Saiyaara: एनिमल मूवी के डायरेक्टर और अनन्या पांडे ने फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर कही ऐसी बात, जानकर नहीं होगा यकीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >