Maalik Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर फ्लॉप हुई या हिट, राजकुमार राव की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Maalik Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव, प्रोसेनजीत चटर्जी और मानुषी छिल्लर स्टारर मालिक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की.

Maalik Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म “मालिक” 11 जुलाई को रिलीज हो गई है. पुलकित की ओर से निर्देशित और कुमार तौरानी और जय शेवक्रमणी की ओर से निर्मित इस फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी और मानुषी छिल्लर भी हैं. ट्विटर पर नेटिजन्स ने मूवी को मिली जुली प्रतक्रिया दी. किसी को राजकुमार का एक्शन अवतार पसंद आया तो किसी ने इसे वन टाइम वॉच बताया. आइये जानते हैं पहले दिन मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.

मालिक ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार राव की फिल्म ने पहले दिन 1.86 करोड़ की कमाई की है. 11 जुलाई 2025 को मालिक की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी दर 8.89% थी. फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, “मालिक” 50 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. फिल्म की शूटिंग लखनऊ और वाराणसी में हुई है. “मालिक” का निर्देशन पुलकित ने किया है और इसका निर्माण कुमार तौरानी और जय शेवक्रमणी ने टिप्स इंडस्ट्रीज और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के बैनर तले किया है.

मालिक को लेकर नेटिजन्स ने किया ये रिव्यू

मालिक का रिव्यू शेयर करते हुए, एक एक्स यूजर ने लिखा, “#MaalikReview: सिर्फ #RajKummarRao के दमदार अभिनय के लिए ही देखने लायक है… बाकी सब एक नीरस, पुराना गैंगस्टर ड्रामा है, जिसका निर्देशन कमजोर है और पकड़ भी नहीं है. दुख की बात है कि राज इससे बेहतर के हकदार हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “#Maalik में इंटरवल का समय है, वही पुरानी बदले की कहानी जो 1980 और 1990 के दशक में थी. इंटरवल के बाद भी शायद यही कहानी रहेगी. देखते हैं!” एक तीसरे यूजर ने लिखा, “MaalikReview- आपदा और गड़बड़! #Maalik एक ऐसी फिल्म है जिसका स्क्रीनप्ले इस तरह से लिखा गया है कि यह आपको भ्रमित करेगा, बोर करेगा और आपको पैसे बर्बाद करने पर मजबूर कर देगा!”

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देगवन की फिल्म में ये 12 स्टार्स लगाएंगे एंटरेटनमेंट का तड़का, जानें नाम और रोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >