Maa Final Box Office Collection: हिट या फ्लॉप, काजोल की फिल्म का 65 करोड़ बजट, 20 दिनों में कलेक्शन चौपट

Maa Final Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली पौराणिक हॉरर-थ्रिलर फिल्म मां ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक शुरुआत की. 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं अब तक 20 दिनों में इसकी टोटल कमाई कितनी रही.

Maa Final Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हॉरर ड्रामा के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार वापसी की. फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. मां इस साल की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए तैयार है. इसे आमिर खान की सितारे जमीन पर और राजकुमार राव की मालिक से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं इसका टोटल कलेक्शन कितना रहा.

मां का टोटल कलेक्शन कितना रहा

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, मां ने 16 जुलाई को भारत में लगभग 0.13 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 35.97 करोड़ हो गया. यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों (इमरजेंसी – 20.48 करोड़ रुपये, फतेह – 16 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने में कामयाब रही है. अब उम्मीद है कि यह शाहिद कपूर की देवा (32.7 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ देगी, जो इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी. मां का कुल बजट 65 करोड़ रुपये है. मां तभी हिट होगी, जब यह 75 करोड़ कमाए और औसतन 65 करोड़ कमाए.

मां का टोटल कलेक्शन

Maa Box Office Collection Week 1: 26.5 करोड़
Maa Box Office Collection Week 2: 7.8 करोड़
Maa Box Office Collection Day 15: 0.2 करोड़
Maa Box Office Collection Day 16: 0.45 करोड़
Maa Box Office Collection Day 17: 0.55 करोड़
Maa Box Office Collection Day 18: 0.14 करोड़
Maa Box Office Collection Day 19: 0.2 करोड़
Maa Box Office Collection Day 20: 0.13 करोड़

Maa Box Office Collection: 35.97 करोड़

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सातवां फेरा लेने से पहले अभीरा से शादी रोक देगा अंशुमन, चारु की मौत के बारे सबसे पहले जानेगा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >