Loveyapa Lifetime Collection: 60 करोड़ के बजट में बनी लवयापा फ्लॉप हुई या हिट? नहीं चला जुनैद खान-खुशी कपूर का जादू

Loveyapa Lifetime Collection: जुनैद खान और खुशी कपूर अभिनीत ‘लवयापा’ की लोकप्रियता में कमी आने लगी है. टिकट खिड़की पर फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे. मूवी का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन रहा.

Loveyapa Lifetime Collection: फरवरी की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रविकुमार’ और जुनैद खान और खुशी कपूर अभिनीत ‘लवयापा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों फिल्में दर्शकों को लुभा नहीं पाई और बुरी तरह पिट गई. हिमेश की मूवी ने लवयापा से सम्मानजनक प्रदर्शन किया. जबकि जुनैद और खुशी की मूवी को दर्शकों ने नकार दिया. मूवी का जोर-शोर से प्रमोशन किया गया था, लेकिन इसका कोई फायदा मूवी को नहीं मिला. अब मूवी की कमाई बहुत कम हो गई है.

60 करोड़ के बजट में बनी लवयापा हुई फ्लॉप

जुनैद खान और खुशी कपूर की पहली फिल्म लवयापा ने जैसे-तैसे बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीता लिया. आमिर खान ने अपने बेटे की फिल्म का प्रमोशन खूब किया था. जबकि जान्हवी कपूर ने भी दर्शकों से अपनी बहन खुशी कपूर की मूवी देखने के लिए रिक्वेस्ट किया था. हालांकि टिकट खिड़की पर मूवी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये कमाए. शनिवार को 2 करोड़ रुपये, रविवार को 1.4 करोड़ रुपये, सोमवार को 0.6 करोड़ रुपये. मंगलवार को 0.55 करोड़ रुपये, बुधवार को 0.55 करोड़ रुपये, गुरुवार को 0.35 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इसकी कमाई 10 करोड़ रुपये से कम रहने की उम्मीद है. यानी 60 करोड़ के बजट में बनी मूवी फ्लॉप हो गई.

छावा चल रही अभी सिनेमाघरों में

सिनेमाघरों में इस समय फिल्म छावा रिलीज हो गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही धमाल मचाते हुए 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दो दिन में ही मूवी ने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिया है. फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के योद्धा पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दिखे हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी दिखे हैं.

यह भी पढ़ें- Aamir Khan: बेटे जुनैद के लिए आमिर खान ने अपनी सबसे खास चीज को लगा दिया दांव पर, फिल्म फ्लॉप हुई तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >