Love and War: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को रिलीज के लिए तैयार है. पीरियड ड्रामा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है.
जल्द रिलीज हो सकती है लव एंड वॉर की पहली झलक
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि 'लव एंड वॉर' की पहली ऑफिशियल झलक जल्द ही फैंस के सामने आ सकती है. काफी समय से दर्शक इस फिल्म की पहली अपडेट का इंतजार कर रहे हैं और अब मेकर्स भी इसकी रिलीज को लेकर माहौल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं. सूत्र के मुताबिक, फिलहाल फिल्म के फर्स्ट लुक को अंतिम रूप दिया जा रहा है. संभावना है कि इसे दिवाली 2026 से पहले रिलीज कर दिया जाए. हालांकि ऑफिशियल मुहर लगना अभी बाकी है.
'Love & War' Star Cast Not Revealed Yet: लव एंड वॉर के स्टारकास्ट नहीं हुए हैं रिवील
'लव एंड वॉर' के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के नाम लीड स्टारकास्ट के तौर पर सामने आ चुके हैं, बाकी कलाकारों को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
17 जून को लव एंड वॉर के सेट से एक खबर आई थी, जिसमें कहा गया था कि सेट पर काम कर रहे एक कर्मचारी की काम के दौरान जान चली गई. दरअसल सेट पर बढ़ई (कारपेंटर) के तौर पर काम कर रहे चंद्रधारी सिंह यादव को बिजली का झटका लगा. हादसे के बाद उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) और FSSAMU ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की. इसके बाद संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने परिवार को 40 लाख रुपये का मुआवजा दिया.
ये भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' थी धर्मेंद्र की आखिरी देखी फिल्म, कहा था- 'ये पिक्चर खूब चलेगी', राजकुमार संतोषी का दावा
