Look Back 2024: दीपिका पादुकोण या रश्मिका नहीं, साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर चला इस एक्ट्रेस का जादू

Look back 2024: आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के नाम बताएंगे, जिसने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में जगह बनाई है.

Look Back 2024: साल 2024 को खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं. इस साल कई जबरदस्त फिल्में रिलीज हुईं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और दर्शकों ने इसका ज्यादातर श्रेय फिल्म की लीड एक्ट्रेस को दिया, जैसे कि अमर कौशिक की निर्देशित फिल्म ‘स्त्री 2’. फिल्म में स्त्री की मुख्य भूमिका श्रद्धा कपूर ने निभाई थी. इस फिल्म का इतना हाइप बना कि दर्शकों ने श्रद्धा को ‘स्त्री’ नाम का टैग ही दे डाला. ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही टॉप 5 एक्ट्रेस के नाम बताएंगे, जिनका इस साल बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने को मिला.

श्रद्धा कपूर

टॉप 5 की लिस्ट में सबसे पहला नाम स्त्री यानी श्रद्धा कपूर का है. एक्ट्रेस की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की, जिसके बाद इस लिस्ट में एक्ट्रेस का नाम टॉप पर है.

दीपिका पादुकोण

श्रद्धा कपूर के बाद लिस्ट में दूसरा नाम लेडी सिंघम यानी दीपिका पादुकोण का है. इस साल एक्ट्रेस की एक नहीं, दो फिल्मों ‘फाइटर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया. दोनों फिल्मों ने मिलकर 499.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ इन दिनों सिनेमाघरों में तबाही मचा रही है. अब तक फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस से 461 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

तृप्ति डिमरी

इस लिस्ट में चौथें नंबर पर तृप्ति डिमरी का नाम है, जिनकी इस साल 2024 में तीन फिल्में ‘भूल भुलैया 3’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘बैड न्यूज’ रिलीज हुई थीं. इन तीनों फिल्मों ने मिलकर हिंदी बॉक्स ऑफिस में 384.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

करीना कपूर खान

साल 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में करीना कपूर खान का नाम पांचवे नंबर है. इस साल उनकी तीन फिल्में ‘सिंघम अगेन’, ‘द बकिंघम मर्डर्स’ और ‘क्रू’ रिलीज हुईं, जिसने मिलकर हिंदी बॉक्स ऑफिस में 358.27 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

Also Read: Look Back 2024: कार्तिक आर्यन से लेकर दिलजीत दोसांझ तक, ऐसे स्टार्स जिन्होंने फिल्मों में निभाए रियल लाइफ किरदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >