फरवरी 2023 में बॉक्स ऑफिस पर होगा एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका, रिलीज होने जा रही ये 6 बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट

फरवरी 2023 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है. कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया है. ट्रेलर में कार्तिक अलग अंदाज में दिखे थे. एक्टर भरपूर एक्शन करते नजर आए है. ये मूवी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

List of Bollywood Movies in February 2023: साल 2023 की शुरुआत में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज हो गई है. मूवी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है. आने वाले महीनों में कई बड़ी मूवीज सिनेमाघरों में आने वाली है. फिलहाल आपको बताते है फरवरी में कौन-कौन सी फिल्म रिलीज होगी. इसमें शहजादा, शिव शास्त्री बलबोला, लॉस्ट जैसी फिल्में शामिल है.

Faraaz

अलाया एफ और करन मेहता की फिल्म ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत भी 3 फरवरी को रिलीज होगी. ये सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है.

Shehzada

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया है. ट्रेलर में कार्तिक अलग अंदाज में दिखे थे. एक्टर भरपूर एक्शन करते नजर आए है. ये मूवी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Shiv Shastri Balboa

अनुपम खेर और नीना गुप्ता की फिल्म शिव शास्त्री बलबोला का पोस्टर शेयर कर एक्टर ने लिखा था, मेरी अगली रिलीज़ होने वाली फ़िल्म का नाम है #ShivShastriBalboa! ये एक साधारण इंसान के असाधारण व्यक्तित्व की कहानी है. ये आपको हंसाने के साथ साथ आपके दिल में एक खूबसूरत भावना भी जगाएगी आत्मविश्वास की. मूवी 10 फरवरी को रिलीज होगी.

Selfiee

कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसमें इमरान एक पिता का रोल निभा रहे है, जो अपने बेटे का सपना सच करना चाहते है. इसमें नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी अहम रोल निभाते दिखेंगी. मूवी 24 फरवरी को रिलीज होगी.

Lost

यामी गौतम की फिल्म लॉस्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर स्ट्रीम होगी. ये मूवी 16 फरवरी को रिलीज होगी. इसका पोस्टर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था.

Also Read: Bigg Boss 16 के घर में MC Stan ने पहनी इतनी महंगी टोपी, कीमत जान आप कहेंगे OMG

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >