Lahore 1947: तो फिर क्या रिलीज से पहले बदलेगा फिल्म का नाम? सनी का इशारा

Lahore 1947: ‘बॉर्डर 2’ के बाद सनी देओल फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे. सनी ने हिंट दिया है कि इस फिल्म का नाम बदला जा सकता है. फिल्म के निर्माता आमिर खान हैं और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे.

Lahore 1947: ‘बॉर्डर 2’ की कामयाबी के बाद सनी देओल इन दिनों करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं. एक के बाद एक बड़ी फिल्मों की तैयारी के बीच उनकी फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. एक्टर ने इशारा किया है कि फिल्म का टाइटल बदला भी जा सकता है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा.

बदल सकता है फिल्म का नाम?

हाल ही में एएनआई के साथ इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा, “मेरी ढेर सारी फिल्में आनी वाली है. उनमें से एक लाहौर 1747 है…शायद टाइटल चेंज हो सकता है, शायद वहीं रखे. फिल्म एक फेमस प्ले पर बेस्ड है. 15 अगस्त के टाइम सिनेमा हॉल में लगेगी.”

पहली बार साथ आएंगे तीन बड़े नाम

फिल्म ‘लाहौर 1947’ में सनी देओल के साथ निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं. आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह कहानी विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. आमिर ने एक बयान में कहा कि यह स्क्रिप्ट धर्मेंद्र जी की पसंदीदा कहानियों में से एक थी और उन्हें खुशी है कि वह फिल्म को बनते देख पाए.

‘लाहौर 1947’ की स्टारकास्ट

‘लाहौर 1947’ में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. लंबे समय बाद प्रीति को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा, जिससे दर्शकों में खास उत्साह है. फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखा है.

बॉर्डर 2 का कलेक्शन

बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं. पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए 30 करोड़ रुपये कमाए थे और रिपब्लिक डे की छुट्टी का फायदा भी मिला. हालांकि इसके बाद कमाई में गिरावट आने लगी. तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन फिल्म ने करीब 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. 22वें दिन की कमाई काफी धीमी रही और अब तक सिर्फ 0.06 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है. भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 317.81 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि दुनियाभर में यह 434.1 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

यह भी पढ़ें- Border 2: रफ्तार धीमी पड़ी, फिर भी बॉर्डर 2 ने कांतारा को छोड़ा पीछे, जानें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >