Lahore 1947 में सनी देओल का होगा धांसू एक्शन सीक्वेंस, रिलीज को लेकर आमिर खान बोले- एक बार यह…

Lahore 1947: सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल स्टारर लाहौर 1947 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मोस्ट अवेटेड फिल्म में गदर 2 एक जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे. अब आमिर खान ने मूवी को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया.

Lahore 1947: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं. उनकी फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी ज्यादा पसंद किया. यही वजह है कि यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी लाहौर 1947 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया.

लाहौर 1947 को लेकर क्या बोले आमिर खान

आमिर खान की सबसे प्रतीक्षित प्रोडक्शन वेंचर्स में से एक लाहौर 1947 है, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म के बारे में बात करते हुए, आमिर खान ने पिंकविला संग इंटरव्यू में बताया कि लाहौर 1947 एक एक्शन फिल्म नहीं है, लेकिन इसमें एक बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस है, जिसे सनी देओल ने एक सच्चे एक्शन हीरो की तरह निभाया है.

एक्शन फिल्म नहीं है लाहौर 1947

गजनी अभिनेता ने कहा, “लाहौर 1947 में सनी देओल हैं, जो एक एक्शन स्टार हैं. फिल्म का इस सीन है, जिसमें कमाल का एक्शन देखने को मिलेगा. हालांकि मूवी मूल रूप से एक्शन पर बेस्ड नहीं है, बल्कि एक ड्रामा है, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगा.” जब अभिनेता से इसकी संभावित रिलीज की तारीख के बारे में पूछा गया, तो आमिर ने कहा, “मुझे अभी तक नहीं पता. एक बार यह रिलीज खत्म हो जाए, तो मैं उन फिल्मों में लग जाऊंगा.”

लाहौर 1947 के बारे में

लाहौर 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. सनी देओल के अलावा, फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह हैं. यह फिल्म अशगर वजाहत की ओर से लिखित ड्रामा ‘जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई’ पर आधारित है. लाहौर 1947 के अलावा, आमिर खान ने अपनी आने वाली रिलीज की लिस्ट का खुलासा किया, जिसे उन्होंने अपने बैनर तले निर्मित किया है. इसमें प्रीतम प्यारे, एक दिन और हैप्पी पटेल शामिल है.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Husband Video: शेफाली की मौत के बाद पति पराग का पहला वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >