Lahore 1947: ‘लाहौर 1947’ की रिलीज में देरी पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आमिर खान फिल्म में…

Lahore 1947: सनी देओल की फिल्म जाट को रिलीज होने में सिर्फ दो दिन रह गए है. इस बीच एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 के रिलीज डेट को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि इसके रिलीज में आखिर किस वजह से देरी हो रही है.

Lahore 1947: सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. सनी की ये फिल्म साल 2025 की सबसे चर्चित और प्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है. यह फिल्म इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज को टाल दिया गया. इस फिल्म से सालों बाद प्रीति जिंटा बॉलीवुड में वापसी कर रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने फिल्म के रिलीज डेट में किए गए बदलाव को लेकर बात की. जाट एक्टर ने बताया कि पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में उम्मीद से ज्यादा समय लग गया है.

फिल्म लाहौर 1947 के रिलीज का क्या है स्टेटस?

सनी देओल से पिंकविला मास्टक्लास में एक फैन ने फिल्म लाहौर 1947 के स्टेटस के बारे में पूछा. इसपर जाट एक्टर ने जवाब दिया कि वह फिल्म निश्चित रूप से आ रही है. वह क्या हुआ वह फिल्म मैंने पहले शुरू की थी. उसकी काफी शूटिंग पूरी खत्म हो चुकी है. उसके बाद मैंने जाट शुरू की है. लेकिन उसमें थोड़ा सा वक्त इसलिए लग रहा है क्योंकि आमिर खान उसके निर्माता है और वह एडिट करने में अपना वक्त ले रहे हैं, वह सबकुछ देखना चाहते हैं, वह हर चीज परफेक्ट चाहते हैं.

सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की जोड़ी फिर आएगी नजर

लाहौर 1947 में एक बार फिर से सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की जोड़ी साथ में काम कर रही है. दोनों की जोड़ी ने घायल, दामिनी और घातक जैसी दमदार फिल्में की है, जो सुपरहिट हुई. राजकुमार संग काम करने पर एक्टर ने कहा कि मुझे लगता है कि हर कोई हमें साथ में देखना चाहता है क्योंकि हमने तीन फिल्में घायल, घातक और दामिनी की है जिसे सबने पसंद की है. और बहुत वक्त लग गया हमें साथ में कमबैक करने का. लाहौर एक ऐसा विषय है जिसपर हम काफी सालों से काम कर रहे थे, कई एक्टरों ने कहानी सुनी है. कई एक्टर का साथ बनने वाला था, लेकिन बना नहीं. उसके बाद गदर 2 ने सबकुछ मुमकिन कर दिया.

यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >