Lahore 1947 Star Cast Fees: सनी देओल ने खाली की आमिर खान की जेब, तो प्रीति जिंटा को मिले सिर्फ फुटकर

Lahore 1947 Star Cast Fees: ‘लाहौर 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म के लिए उन्हें कितनी फीस मिली है, आइए बताते हैं.

Lahore 1947 Cast Fees: जाट में कमाल दिखाने के बाद सनी देओल अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसके प्रोड्यूसर आमिर खान हैं. फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा और अली फजल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस मूवी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए सनी पाजी ने तगड़ी फीस वसूली है. तो वहीं, प्रीति जिंटा और अली फजल को चिल्लर में निपटा दिया गया है.

सनी देओल को मिली तगड़ी फीस

टाइम्सनाउ हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के लीड एक्टर को सबसे ज्यादा फीस मिली है. मालूम हो कि गदर 2 की बंपर सफलता के बाद सनी पाजी ने अपनी फीस काफी बढ़ा ली है. बात करें फिल्म में उनकी सैलरी की तो एक्टर ने ‘लाहौर 1947’ के लिए 40 करोड़ रुपये फीस वसूली है.

प्रीति जिंटा को सनी के आधे भी नहीं मिली रकम

प्रीति जिंटा ‘लाहौर 1947’ से लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं. फिल्म में उनकी और सनी देओल की जोड़ी को एक बार फिर देखने के लिए फैंस बेताब हैं. अब उनकी फीस की बात करें तो सनी देओल के मुकाबले प्रीति को आधी रकम भी नहीं मिली है. फिल्म के लिए एक्ट्रेस को सिर्फ 10 करोड़ रुपये फीस मिले हैं.

अली फजल को मिले सिर्फ इतने

अली फजल भी फिल्म ‘लाहौर 1947’ का हिस्सा हैं. उनका इस फिल्म में उनका अहम किरदार होगा, जिसके लिए अली फजल को लगभग 7 करोड़ फीस मिली है.

फिल्म के विलेन की सैलरी?

फिल्म ‘लाहौर 1947’ में अभिमन्यु सिंह विलेन के रोल में हैं, जिसके लिए उन्हें 2 करोड़ फीस मिली है. एक्टर पहले भी निगेटिव किरदार में दर्शकों को इंप्रेस कर चुके हैं.

फिल्म ‘लाहौर 1947’ के निर्देशन की कमान डायरेक्ट राजकुमार संतोषी संभाल रहे हैं. वहीं, अहम भूमिकाओं में शबाना आजमी भी हैं. हालांकि, इनके फीस की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़े: Jaat Worldwide Collection Day 3: दुनियाभर में फ्लॉप हुई सनी देओल की ‘जाट’, 3 दिन में 50 करोड़ भी कमाना मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >