भांजी आरती सिंह की शादी में गोविंदा ने लगाये चार चांद, कृष्णा अभिषेक बोले- मामा आये बहुत खुशी हुई, VIDEO

कृष्णा अभिषेक संग अपनी लड़ाई को भूलकर गोविंदा अपनी भांजी की शादी में शामिल हुए. उनके आने से कृष्णा और कश्मीरा काफी खुश दिखे. वहीं, एक्टर ने आरती को आशीर्वाद दिया.

मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह ने बिजनेसमैन दीपक चौहान संग 25 अप्रैल को शादी कर ली. आरती के भाई कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा ने गेस्ट के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी. इस वेडिंग का हिस्सा देवोलीना भट्टाचार्जी सहित शेफाली जरीवाला, बाबा सिद्दीकी, अंकित गुप्ता, कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, बिपाशा बसु, कऱण सिंह ग्रोवर, शहजादा धामी, प्रियंका चाहर चौधरी बने. इस शादी में जिसका सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा था, वो शख्स थे गोविंदा. गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन के साथ शादी में आए. उनके आने से कृष्णा और कश्मीरा काफी खुश दिखे.


कृष्णा अभिषेक बोले- मामा आए बहुत खुशी हुई
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा की लड़ाई के बारे में हर कोई जानता है. इस लड़ाई को पीछे छोड़ते हुए गोविंदा और उनके बेटे शादी में शरीक हुए. इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए कृष्णा ने अपने मामा की मौजूदगी को लेकर कहा, मामा आए बहुत खुशी हुई. उनको देखकर अच्छा लगा. वो दिल की बात है. हमारा ऐसा इमोशनल कनेक्ट है, उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई. यश अभी भी है. वहीं, कश्मीरा से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने गोविंदा के पैर छुए. इसपर उन्होंने कहा, ”ये भी कहने की बात है क्या. वो बहुत स्वीट है. उन्होंने मेरे बच्चों को भी आशीर्वाद दिया. मैं बहुत खुश हूं, बहुत-बहुत खुश.”

Arti Singh Wedding: कृष्णा अभिषेक संग लड़ाई भूल भांजी आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, कहा- ‘ईश्वर से प्रार्थना है उसे कोई….’

Arti Singh Wedding: सात जन्मों के बंधन में बंधे आरती और दीपक, शादी की पहली तसवीर आई सामने, कपल ने मीडियो को दिए पोज


गोविंदा ने आरती सिंह को दिया आशीर्वाद
वहीं, गोविंदा ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए कहा, ईश्वर से प्रार्थना है जो कृपा आरती पर हुई है किसी प्रकार का वास्तु दोष ना लगे. वहीं, एक ईटाइम्स संग इंटरव्यू में आरती ने कहा था, गोविंदा उनकी शादी में शामिल होंगे. आरती ने बताया था कि इस शादी में पूरा परिवार एक ही छत के नीचे आएगा. सभी मुझे आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहेंगे. गोविंदा मामा मुझे खुश देखकर काफी खुश है. मुझे वो अपना आशीर्वाद देने आ रहे हैं और मैं इससे काफी खुश हूं. वहीं, आरती सिंह और दीपक चौहान ने शादी के बाद मीडिया के साथ खूब सारी तसवीरें क्लिक करवाई. उन्होंने बड़े ही प्यार से मीडियो को मिठाई भी बांटी. शादी के कई वीडियो सामने आए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >