Krrish 4: राकेश रोशन ने डायरेक्शन से रिटायरमेंट कंफर्म करने के बीच, ऋतिक की ‘कृष 4’ पर दिया बड़ा हिंट, डिटेल्स इनसाइड

Krrish 4: ऋतिक रोशन को 11 साल बाद कृष बनता देखने के लिए तैयार हो जाइए. दरअसल, बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने ‘कृष 4’ पर एक बड़ी अपडेट साझा की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

Krrish 4: राकेश रोशन ने हाल ही में अपनी साल 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करण अर्जुन’ के री-रिलीज की अनाउंसमेंट की थी. शाहरुख-सलमान स्टारर यह कल्ट क्लासिक फिल्म 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब निर्देशक ने दो और बड़ी अनाउंसमेंट की है. दरअसल, राकेश रोशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वह डायरेक्शन से रिटायरमेंट ले रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही वह ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ को प्रोड्यूस करेंगे. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

राकेश रोशन ने कृष 4 पर दी बड़ी अपडेट

राकेश रोशन ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में अपने रिटायरमेंट और कृष 4 पर बड़ी अपडेट दी है. यहां उनसे सवाल किया गया कि वह अगली कौन सी फिल्म डायरेक्ट करेंगे और कृष 4 पर क्या अपडेट है? इसपर उन्होंने कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि मैं आगे कोई निर्देशन करूंगा, लेकिन मैं निश्चित रूप से कृष 4 की घोषणा जल्दी करने वाला हूं.’ मालूम हो कि राकेश रोशन अपने बेटे और एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘बैंग बैंग’, ‘वॉर’ और ‘फाइटर’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं.

ऋतिक रोशन वर्क फ्रंट

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे. ऋतिक रोशन आखरी बार दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ फिल्म में नजर आए थे. अब कृष 4 पर अपडेट मिलने के फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है.

Also Read: Karan Arjun: सलमान-शाहरुख नहीं, इन 2 सुपरस्टार को राकेश रोशन मानते हैं मॉडर्न ‘करण अर्जुन’, डिटेल्स इनसाइड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >