कार्तिक आर्यन की फिल्म Satyaprem Ki Katha फ्लॉप होगी या फिर रचेगी इतिहास, KRK ने की भविष्यवाणी

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके हर फिल्म को लेकर अपनी राय देते है. वो मूवी चलेगी या नहीं, इसे बताने में वो पीछे नहीं हटते. अब उन्होंने कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर कमेंट किया है.

KRK on Satyaprem ki katha: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem ki Katha) का टीजर आउट हो चुका है. 29 जून से आप मूवी को सिनेमाघरों में देख सकते है. टीजर को लेकर दर्शक पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे है. इस बीच फिल्म क्रिटिक और एक्टर केआरके ने कार्तिक की फिल्म को लेकर बड़ा कमेंट कर दिया है. उन्होंने दावा किया की ‘सत्यप्रेम की कथा’ सुपरहिट होगी.

केआरके ने ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर कही ये बात

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके हर फिल्म को लेकर अपनी राय देते है. वो मूवी चलेगी या नहीं, इसे बताने में वो पीछे नहीं हटते. अब उन्होंने कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर कमेंट किया है. केआरके अपने ट्विटर पर लिखते है, मुझे अंदर की रिपोर्ट मिली. फिल्म सत्य प्रेम की कथा ब्लॉकबस्टर होगी और आर्यन कार्तिक बनेंगे रणबीर कपूर के कॉम्पिटीशन! यानी ये दोनों अगले 10 साल तक बॉलीवुड पर राज करेंगे.


केआरके ने सिंघम अगेन को लेकर की भविष्यवाणी

कुछ समय पहले ही अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर केआरके ने कमेंट किया था. उन्होंने लिखा था, ब्रेकिंग न्यूज़:- सिंघम 3 में अजय देवगन होंगे. अक्षय कुमार, विक्की कौशल और रणवीर सिंह! वे सभी पठान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक साथ आ रहे हैं! देखते हैं कि क्या वे शाहरुख खान को हरा पाएंगे!

Also Read: Satyaprem Ki Katha: कार्तिक आर्यन ने ली मोटी रकम, कियारा आडवाणी के हाथ लगे इतने करोड़, फीस सुन हो जाएंगे दंग
कार्तिक आर्यन पिछली बार शहजादा में आए थे नजर

बता दें कि कार्तिक आर्यन पिछली बार कृति सेनन के साथ फिल्म शहजादा में नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. ऐसे में कार्तिक और मेकर्स को मूवी से काफी उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए 25 करोड़ की तगड़ी फीस ली है. बता दें कि इसमें उनके किरदार का नाम सत्यप्रेम अग्रवाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >