Krishnavataram Part 1 Collection Day 11: टैक्स फ्री होते ही बढ़ी फिल्म की रफ्तार, 11वें दिन हुई इतनी कमाई

Krishnavataram Part 1 Box Office Collection Day 11:‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म के 11वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

Krishnavataram Part 1 Box Office Collection Day 11: पौराणिक ड्रामा फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. निर्देशक हार्दिक गज्जर की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर बनी यह फिल्म ‘कृष्णावतारम’ ट्रिलॉजी का पहला भाग है, जिसमें सिद्धार्थ गुप्ता ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया है. वहीं संस्कृति जयना सत्यभामा के रोल में नजर आ रही हैं. इसमें भगवान कृष्ण की कहानी सत्यभामा के नजरिए से दिखाई गई है.

दूसरे रविवार को बढ़ी कमाई

फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13.52 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसमें पेड प्रीव्यू शो की कमाई भी शामिल रही. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, 11वें दिन फिल्म ने 3.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यह कमाई देशभर में 1,984 शोज से आई. अगर भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 2.90 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तमिल वर्जन से 0.04 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से 0.26 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

20 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

11 दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 20.22 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 23.95 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ डे-वाइज कलेक्शन

  • पहला हफ्ता: 13.52 करोड़ रुपये
  • 9वां दिन: 1.20 करोड़ रुपये
  • 10वां दिन: 2.30 करोड़ रुपये
  • 11वां दिन: 3.20 करोड़ रुपये

कुल नेट कलेक्शन: 20.22 करोड़ रुपये

सत्यभामा के नजरिए से दिखाई गई श्रीकृष्ण की कहानी

फिल्म की कहानी लेखक राम मोरी के उपन्यास ‘सत्यभामा’ से प्रेरित बताई जा रही है. इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को सत्यभामा की नजर से दिखाया गया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 मई 2026 को इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया था.

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: फिल्म का निकला दम, पहले वीकेंड में सिर्फ हुई इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >