Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Cast Fees: सलमान खान ने ली तगड़ी फीस, छोटे से रोल के लिए राम चरण को मिले इतने करोड़

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan starcast fees: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होगी. फिल्म में वो एक अलग लुक और अवतार में दिखेंगे. लंबे बालों में भाईजान काफी हैंडसम लग रहे है.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Starcast Fees: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर आज आने वाला है. इस फिल्म को लेकर काफी बज है. मूवी में वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह जैसे बड़े स्टार्स हैं. आज शाम 6 बजे मूवी का ट्रेलर रिलीज हो जाएगा. इस बीच आपको बताते है फिल्म के स्टार कास्ट के फीस के बारे में.

‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए सलमान खान ने ली इतनी फीस

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होगी. फिल्म में वो एक अलग लुक और अवतार में दिखेंगे. लंबे बालों में भाईजान काफी हैंडसम लग रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये लिए है. आज शाम 6 बजे इसका ट्रेलर आएगा.

वेंकटेश दग्गुबाती ने चार्ज किए इतने करोड़

साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आएंगे. सलमान खान के साथ उन्हें साथ में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो एक्टर के भाई के रोल में नजर आएंगे. उन्होंने फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपये चार्ज किए है.

राम चरण ने लिए इतने करोड़

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 5 करोड़ की फीस ली है. जबकि सुपरस्टार राम चरण भी इस फिल्म में कैमियो रोल निभाते दिखेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कैमियो के लिए 3 करोड़ लिए है. वहीं, शहनाज गिल को 55 लाख और जस्सी गिल को 70 लाख रुपये मिले है.

Also Read: Movie Release April: अप्रैल में रिलीज होगी 5 बड़ी फिल्में, सलमान खान-ऐश्वर्या राय में से आखिर कौन मारेगा बाजी?
जानें कब रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >