Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: सलमान की फिल्म को ऐश्वर्या की पोन्नियिन सेलवन 2 ने छोड़ा पीछे?जानें कमाई

मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत की है. पीएस 2 में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, त्रिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है. वहीं, फिल्म किसी का भाई किसी की जान का आठवें दिन का कलेक्शन सामने आया है.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 8: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का पहले ही हफ्ते में हालत टाइट है. फिल्म ने शुरूआती दिनों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन धीरे-धीरे इसमें गिरावट देखने को मिली. 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए थोड़ी और मशक्कत मूवी को करनी होगी. आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन की पोन्नियिन सेलवन 2 (Ponniyin Selvan 2) ने पहले ही दिन सलमान की मूवी को मात दे दी है.

किसी का भाई किसी की जान की कमाई

किसी का भाई किसी की जान ने आठवें दिन 3.5 करोड़ रुपये से कम की कमाई की है. Boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने गुरुवार को गिरावट देखी. रिपोर्ट के मुताबिक इसने अबतक 85 करोड़ रुपये कमा लिए है. अब देखना है कि वीकेंड पर मूवी दर्शकों को थियेटर तक खींच पाने में सफल हो पाती है या नही. बता दें कि इस मूवी में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी है.

पोन्नियिन सेलवन 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत की है. पीएस 2 में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, त्रिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है. इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. ओपनिंग डे पर फिल्म ने ठोस शुरुआत की है. Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट की मानें तो मूवी भारत में सभी भाषाओं में 32 करोड़ रुपये कमा सकती है. हालांकि ये आंकड़े में हल्का-फुल्का बदलाव आ सकता है. बता दें कि सलमान की मूवी किसी का भाई किसी की जान ने पहले दिन करीब 13.50 के आस-पास कलेक्शन किया था.

Also Read: Ponniyin Selvan 2 Movie Review: मणिरत्नम की पोन्नियिन सेल्वन 2 है एक सिनेमाई अनुभव, ऐश्वर्या की दमदार एक्टिंग
सलमान खान की आने वाली फिल्म

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो टाइगर 3 को लेरक चर्चा में है. टाइगर 3, टाइगर फ्रैंचाइज़ी का तीसरा पार्ट है और इस साल रिलीज़ होने वाली है. सलमान खान और कैटरीना कैफ वाईआरएफ जासूस ब्रह्मांड की पांचवीं किस्त में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे. इसके अलावा वो बजरंगी भाईजान 2 भी फैंस के लिए लेकर आ रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >