Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: पास या फेल? दूसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश, ‘धुरंधर’ ने कर दिया खेल खराब

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं की. अब दूसरे दिन की कमाई का रिपोर्ट आ गया है. फिल्म में कपिल शर्मा, आयशा खान, त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी ने काम किया हैं.

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: कपिल शर्मा की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म में कपिल के साथ आयशा खान, त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी ने स्क्रीन शेयर किया है. फिल्म की कहानी कपिल की है, जिसकी तीन-तीन शादी हो जाती है. तीन शादी करने के बाद उनकी जिंदगी में क्या टर्न और ट्विस्ट आता है, ये दिखाया गया है. फिल्म का हिस्सा हीरा वरीना, मनजोत सिंह, असरानी और सुशांत सिंह भी हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कोई खास कमाई नहीं की. ऐसे में दूसरे दिन कितनी कमाई हो पाती है, ये जानना दिलचस्प होगा.

‘किस किस को प्यार करूं 2’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ की सीक्वल है फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2‘, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी. धुरंधर की लहर के बीच कपिल शर्मा की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास नहीं किया है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मूवी ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और दूसरे दिन अभी तक 0.01 करोड़ रुपये की कमाई हुई. ये फिलहाल सुबक के आंकड़े है और शाम तक फाइनल नंबर्स आ जाएंगे. टोटल कमाई मूवी ने 1.76 करोड़ रुपये की हो गई है. उम्मीद जताई जा रही कि मूवी वीकेंड पर तगड़ी कमाई कर सकती है.

फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज होगी?

‘किस किस को प्यार करूं 2’ अभी रिलीज ही सिनेमाघरों में हुई है, लेकिन इसके ओटीटी रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चलने लगी है. ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म सिनेमाघरों के बाद जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. रिपोर्ट में बताया गया कि ये फिल्म फरवरी के शुरुआत में जियो हॉटस्टार पर आ सकती है. सब्सक्राइबर ही इस फिल्म का लुत्फ ओटीटी पर उठा पाएंगे. हालांकि मेकर्स ने ऑफिशियल कुछ कहा नहीं है.

यह भी पढ़ेंKis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: तीन शादियों के झंझट में फंसा कपिल शर्मा, क्या मिलेगा उसे असली प्यार? कहानी है मजेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >