King: 17 साल बाद इस एक्ट्रेस संग स्क्रीन शेयर करेंगे शाहरुख खान, ‘किंग’ में बनेंगी सुहाना खान की मां

King: रानी मुखर्जी और शाहरुख खान कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जैसे ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम.’ अब वह फिल्म ‘किंग’ में साथ दिखेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका किरदार फिल्म की कहानी में एक अहम मोड़ लाएगा.

King: शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. बॉलीवुड के किंग खान के इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान थिएट्रिकल डेब्यू करने वाली है. ‘किंग’ एक मेगा बजट प्रोजेक्ट है और इसे लेकर लगातार कई अपडेट्स आ रहे हैं. अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की स्टारकास्ट में अब रानी मुखर्जी का नाम भी जुड़ गया है. 17 साल बाद शाहरुख और रानी की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखने वाली है. आखिरी बार दोनों साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के गाने फिर मिलेंगे चलते-चलते में नजर आए थे. ऐसे में दोबारा से दोनों को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

किंग में सुहाना खान की मां का रोल प्ले करेंगी रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी और शाहरुख खान ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और कभी अलविदा ना कहना शामिल है. अब दोनों किंग में नजर आएंगे. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र ने बताया कि ”दोनों ने साथ में कई मूवीज में काम किया है और अब फिर से उनका रीयूनियन होने वाला है. रानी मुखर्जी को सुहाना की मां का किरदार निभाने के लिए कास्ट किया गया है. उनका रोल फिल्म की पूरी कहानी में एक बहुत अहम मोड़ लाने वाला है क्योंकि वही किरदार पूरी एक्शन-थ्रिलर को आगे बढ़ाता है.”

कैमियो रोल होगा रानी मुखर्जी का किरदार

सूत्र ने बताया, “शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ के लिए रानी मुखर्जी का हां कहना बिल्कुल तय जैसा था. उन्होंने जैसे ही अपनी भूमिका सुनी तुरंत फिल्म का हिस्सा बनने के लिए राजी हो गईं. रानी का किरदार फिल्म की भावनात्मक ताकत है, जो कहानी को गहराई और दम देता है.” एक्ट्रेस ने किरदार कैमियो होगा और 5 दिन का शूट होगा. फिल्म में अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अभय वर्मा भी होंगे.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >