King: पठान के डायरेक्टर संभालेंगे ‘किंग’ के निर्देशन की कमान, शाहरुख खान ने शेयर की बड़ी अपडेट

King: शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के डायरेक्टर को कंफर्म कर दिया है. दरअसल, उनकी इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आंनद करेंगे, जो ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ का निर्देशन कर चुके हैं.

King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के डायरेक्शन पर एक्टर ने एक बड़ी अपडेट साझा की है, जिसके मुताबिक फिल्म के निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद संभालेंगे. इससे पहले एसआरके और सिद्धार्थ साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में एक साथ करते नजर आए थे. हालांकि, पहले फिल्म को लेकर खबर आ रही थी कि इसका डायरेक्शन सुजॉय घोष करेंगे, लेकिन अब शाहरुख ने खुद एक स्टेटमेंट जारी कर सफाई दी है. मालूम हो इस फिल्म में शाहरूख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी.

शाहरुख खान ने ‘किंग’ पर शेयर की अपडेट

शाहरुख खान रविवार को दुबई में ग्लोबल विलेज इवेंट में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर खुलासा करते हुए कहा, “मैं अभी मुंबई में इसकी शूटिंग कर रहा हूं, जब मैं वापस जाऊंगा… मेरे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बहुत प्यारे हैं. उन्होंने ‘पठान’ बनाई. मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि यह फिल्म आपका खूब मनोरंजन करेगी और आपको खूब मजा आएगा.” अब उनकी इस अपडेट को जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

किंग में होगी शाहरुख की बेटी

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में उनकी बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान भी नजर आएंगी. सुहाना खान ने इससे पहले जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से अपना डेब्यू किया था.

अपनी उम्र के बारे में ये क्या बोले शाहरुख

शाहरुख खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी उम्र के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं इस साल 60 साल का हो रहा हूं, लेकिन मैं 30 का दिखता हूं। मैं बस आपको बताना चाहता हूं, मैं कुछ चीजें भूल जाता हूं यार.”

यह भी पढ़े: Mrs Trailer: मंच से किचन तक का सफर, सान्या मल्होत्रा की ‘मिसेज’ में सिमटी हर औरत के अस्तित्व की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >