Kiara Advani: प्रेगनेंसी के बाद कियारा अडवाणी का बड़ा फैसला! इस बड़ी फिल्म से खींचा हाथ

Kiara Advani: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मां बनने वाली हैं. उन्होंने 28 फरवरी को अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी है. इसी बीच उन्होंने एक बड़ा फैसला भी किया है. आइए बताते हैं क्या?

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 28 फरवरी को अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था. इसी के बाद एक्ट्रेस लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं. इसी बीच उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते एक बड़ी फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिया है, जिसका निर्देशन की कमान बॉलीवुड के ऑल राउंडर फरहान अख्तर संभाल रहे हैं. यह फिल्म और कोई नहीं, बल्कि काफी समय से चर्चे में बनी एक्शन-थ्रिलर डॉन 3 है, जिसमें कियारा लीड रोल में नजर आने वाली थीं. आइए बताते हैं सबकुछ.

डॉन 3 में नहीं दिखेंगी कियारा!

फरहान अख्तर की ओर से निर्देशन में बन रही ‘डॉन 3’ का इंतजार फैंस लंबे वक्त से कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे. पहले इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी बत्तौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली थीं, लेकिन अब खबर है कि अभिनेत्री ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है. एक्ट्रेस ने अब कुछ वक्त फिल्मों से दुरी बनाकर अपनी प्रेग्नेंसी पर ध्यान देने का फैसला किया है. हालांकि, अबतक कियारा या मेकर्स की ओर से इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

नहीं चाहतीं कोई स्ट्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा मेकर्स के साथ बातचीत करके आपसी सहमति के बाद इस फिल्म से अलग हुई हैं, जिसका मतलब है कि एक्ट्रेस अपनी पहली प्रेग्नेंसी और होने वाले बच्चे के साथ किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं. वह अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत और जरुरी फेज को बिना किसी स्ट्रेस के एंजॉय करना चाहती हैं. हालांकि, एक्ट्रेस फिलहाल यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ और ‘वॉर 2’ की शूटिंग खत्म करने में लगी हुई हैं.

इस दिन की प्रेग्नेंसी की अनोउंसमेंट

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 28 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की अनोउंसमेंट की. कपल ने हाथों में बेबी के मोजे को पकड़े हुए तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार. जल्द ही आ रहा है.’ अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लगातार फैंस का प्यार बटोर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >