Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby: मम्मी-पापा बने सिद्धार्थ-कियारा, जानें बेबी गर्ल हुई या बॉय

Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ, क्योंकि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. बॉलीवुड के इस पावर कपल को एक नन्ही परी का आशीर्वाद मिला है. जी हां उनके घर बेबी गर्ल आई है.

Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby: बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब बी-टाउन के पैरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं. इस स्टार कपल को एक नन्ही परी का आशीर्वाद मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया है. बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ हैं. फैंस जोड़े को नन्ही परी आने की बधाई दे रहे हैं.

नन्ही परी के माता-पिता बने कियारा-सिद्धार्थ

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी को नॉर्मल डिलवरी के जरिए जन्म दिया. नन्ही बच्ची का जन्म मुंबई के रिलायंस अस्पताल में हुआ. फरवरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. उन्होंने बेबी शॉवर की एक प्यारी सी तस्वीर भी साझा की थी और लिखा था कि उनकी खुशी का नन्हा बंडल जल्द ही आने वाला है. उनके पोस्ट का कैप्शन था, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार जल्द ही आ रहा है.” अब जब उनका बच्चा आ गया है तो सिड-कियारा के सभी फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया पर कपल ट्रेंड कर रहे हैं.

सिड कियारा की लवस्टोरी

कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी ‘शेरशाह’ में भी नजर आई थी. यही उनके बीच दोस्ती हुई और धीरे धीरे ये प्यार में बदल गया. दोनों ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान में शादी कर ली. वर्कफ्रंट की बात करें तो, कियारा आडवाणी अगली बार ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी. फिल्म 14 अगस्त, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ की रिलीज के लिए तैयार हैं. इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में सिद्धार्थ जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- B Saroja Devi Last Wish: पूरी हुई कन्नड़ एक्ट्रेस सरोजा देवी की आखिरी इच्छा, मौत के पांच साल पहले किया था खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >