Cannes 2024: हाई स्लिट व्हाइट गाउन में कियारा आडवाणी ने ढाया कहर, फैंस बोले- अप्सरा लग रही

77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल से बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का पहला लुक सामने आया है, जो फैंस के होश उड़ा रहा है. इस लुक में वो बेहद हसीन लग रही है. व्हाइट गाउन में वो अप्सरा लग रही.

Cannes 2024: 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐशवर्या राय बच्चन अपना जादू चला रही हैं. दूसरे दिन उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अब सबको बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का इंतजार है, जो कान्स में डेब्यू करने वाली है. रेड कार्पेट पर वॉक करने से पहले एक्ट्रेस ने फ्रेंच रिवेरा से अपना पहला लुक फैंस के लिए शेयर किया है. उनकी खूबसूरत तसवीरों से आपकी नजरें नहीं हटेगी.


कियारा आडवाणी का कान्स से पहला लुक आया सामने
कान्स फिल्म फेस्टिवल में कियारा आडवाणी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस दौरान एक्ट्रेस डीप नेकलाइन और थाई-हाई स्लिट व्हाइट गाउन में गजब की खूबसूरत लगी. उन्होंने सेलिब्रिटी डिजाइनर प्रबल गुरुंग की एक कस्टम ड्रेस पहनी थी और ये फॉल विंटर 2024 कलेक्शन से प्रेरित थी. इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और हील्स पहना था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था. उनका कातिलाना अंदाज गजब का है.

Don 3: कियारा आडवाणी संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, ‘डॉन 3’ में होगा जबरदस्त धमाका

Don 3 में रणवीर सिंह संग इश्क लड़ाएंगी बॉलीवुड की ये हसीना, फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म! जानें नाम


इस वजह से बनी कियारा कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा
कियारा आडवाणी कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड सी फिल्म फाउंडेशन में वुमेन इन सिनेमा गाला का हिस्सा बनेंगी. उनके लुक पर यूजर्स कमेंट किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अप्सरा लग रही. वहीं, इस साल कान्स में अदिति राव हैदरी, शोबिता धूलिपाला, ऐश्वर्या राय बच्चन, उर्वशी रौतेला, दीप्ति साधवानी शामिल हो रही है. इसके अलावा अगर कियारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो वॉर 2 में नजर आएंगी, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर है. इसके अलावा वो रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 में दिखेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >